बेंगलुरु स्थित प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज कंपनी CoinDCX में हाल ही में बड़ी क्रिप्टो चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें हैकर्स ने कंपनी के वॉलेट से लगभग 44 मिलियन डॉलर (लगभग 384 करोड़ रुपये) की हेराफेरी कर ली। यह घटना 19 जुलाई को तब सामने आई जब कंपनी ने अपने सिस्टम में संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया। CoinDCX में पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नमेंट अफेयर्स के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, हैकर्स ने सबसे पहले सुबह 2:37 बजे 1 USDT का एक टेस्ट ट्रांसफर किया और उसके कुछ घंटों बाद पूरे 44 मिलियन डॉलर ट्रांसफर कर लिए।
Breaking : Coindcx employee Rahul Agarwal arrested in connection with the $44 Million Crypto theft reported by the company.
Investigations revealed that hackers compromised Agarwal's login credentials to access the system and siphon off $44 million. pic.twitter.com/s4kWP8BBra
— Crypto India (@CryptooIndia) July 31, 2025
ये राशि कई अलग-अलग वॉलेट्स में भेज दी गई, जिससे ट्रैकिंग मुश्किल हो गई। जांच के दौरान एक अंदरूनी साजिश की आशंका सामने आई और कंपनी के एक कर्मचारी राहुल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, राहुल कंपनी के लैपटॉप का उपयोग निजी फ्रीलांसिंग कार्यों के लिए कर रहा था और पिछले एक साल में उसने करीब 15 लाख रुपये कमाए थे। राहुल ने कबूल किया कि उसे एक जर्मन व्हाट्सएप नंबर से कॉल आया था, जिसमें कुछ फाइलें डाउनलोड करने को कहा गया था। पुलिस को शक है कि इसी लिंक के जरिए हैकर्स ने उसके लैपटॉप से कंपनी के गोपनीय डेटा को एक्सेस कर लिया और फिर वॉलेट से करोड़ों की चोरी की। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि इस घटना के पीछे उत्तर कोरिया के हैकर्स हो सकते हैं, जो हाल के वर्षों में कई वैश्विक साइबर हमलों में शामिल रहे हैं। हालांकि CoinDCX ने आश्वासन दिया है कि इस घटना से निवेशकों के फंड पर कोई असर नहीं पड़ेगा और कंपनी अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल को और सख्त बना रही है। व्हाइटफील्ड ज़ोन के डीसीपी परशुराम ने बताया कि बेलंदूर स्थित CoinDCX से शिकायत मिलने के बाद कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी के क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर विदेशी वॉलेट्स में पैसे ट्रांसफर किए गए। आरोपी की मिलीभगत की आशंका पर उसे 26 जुलाई को गिरफ्तार किया गया और मामले की गहन जांच जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel