अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य से एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आई है, जहां अमेरिकी नौसेना का एक अत्याधुनिक F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। यह घटना बुधवार को नेवल एयर स्टेशन लेमूर के पास हुई, जो फ्रेस्नो शहर से लगभग 64 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। अमेरिकी नौसेना द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार, हादसे के वक्त विमान का पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट हो गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।
‼️BIG BREAKING!
अमेरिकी नौसेना का F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट कैलिफ़ोर्निया में नेवल एयर स्टेशन लेमूर (Naval Air Station Lemoore) के पास क्रैश हो गया।
America | USA | US Navy | Fighter Jet | Jet Crashed pic.twitter.com/kqdLbrercG
— One India News (@oneindianewscom) July 31, 2025
क्रैश हुआ विमान VF-125 स्ट्राइक फाइटर स्क्वाड्रन को सौंपा गया था, जिसे “रफ रेडर्स” के नाम से जाना जाता है और यह यूनिट पायलटों और एयरक्रू को प्रशिक्षण देने का कार्य करती है। यह दुर्घटना शाम लगभग 6:30 बजे हुई और इसके कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। F-35 को दुनिया का सबसे आधुनिक और महंगा पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान माना जाता है, और इस हादसे ने इसकी सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel