मिस्त्र (Egypt) में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ब्राइट स्टार 2025 की शुरुआत हो गई है। इस अभ्यास में भारतीय सेना अपनी ताकत और आत्मनिर्भर भारत के तहत निर्मित हथियारों और तकनीक का प्रदर्शन कर रही है। भारतीय थलसेना के करीब 700 अधिकारी और जवान इसमें भाग ले रहे हैं। यह युद्धाभ्यास 28 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें भारतीय सेना मिस्त्र की सेना के साथ युद्धकौशल और रणनीतियाँ साझा करेगी।
🇮🇳🇪🇬 India to send a Tri-services contingent of over 700 personnel for Exercise #BrightStar2025 in #Egypt from August 28–September 10. pic.twitter.com/DL1W69PqAe
— News IADN (@NewsIADN) August 27, 2025
भारतीय सेना का फोकस
ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार आतंकवाद-रोधी अभियानों में सक्रिय भारतीय सेना इस अभ्यास में विशेष रूप से लाइव ग्राउंड फायरिंग और कमांड पोस्ट एक्सरसाइज पर जोर दे रही है। इसका उद्देश्य है वास्तविक युद्ध की परिस्थितियों में सैनिकों की क्षमता को मजबूत करना और कमांड स्तर पर समन्वय बढ़ाना।
वैश्विक सहयोग और संदेश
इस बार के अभ्यास में 43 देशों की सेनाएँ भाग ले रही हैं। यह आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक एकजुटता का मजबूत संदेश देता है। मिस्त्र और अमेरिका साल 1980 से इस तरह का अभ्यास आयोजित करते आ रहे हैं। हर दो साल में होने वाला यह आयोजन थल, जल और वायु—तीनों सेनाओं के लिए सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों में से एक माना जाता है।
भारत की भागीदारी
भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस बार भारत की थलसेना, वायुसेना और नौसेना तीनों ही संयुक्त रूप से हिस्सा ले रही हैं। सेनाएँ न केवल लाइव फायरिंग करेंगी बल्कि भविष्य के युद्ध को ध्यान में रखते हुए ड्रोन तकनीक और हवाई हमलों की नई रणनीतियों का भी परीक्षण करेंगी।
इस अभ्यास के मुख्य बिंदु
- तीनों सेनाओं की लाइव फायरिंग के जरिए संयुक्त क्षमताओं का प्रदर्शन।
- कमांड पोस्ट अभ्यास, जिसमें योजना, निर्णय और परिचालन समन्वय को मजबूत करना शामिल है।
- विशेष ट्रेनिंग अभ्यास, जो आधुनिक युद्ध के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित होगा।
- समकालीन सैन्य अभियानों पर गहन चर्चा, जिससे भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारी और बेहतर होगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel