बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा अलर्ट
बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी चेतावनी जारी की है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की एक रिपोर्ट के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के तीन कुख्यात आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस चुके हैं। इस खबर के बाद सुरक्षा तंत्र में हड़कंप मच गया है।
बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया हाई अलर्ट, तीनों पाकिस्तानी।
ये तीनों नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं, आतंकियों की एंट्री की खबर मिलते हुए पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ वरीय पदाधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं।
इनमें हसनैन अली (रावलपिंडी निवासी)… pic.twitter.com/K4P9vbktBb
— One India News (@oneindianewscom) August 28, 2025
कौन हैं ये तीन आतंकी?
सूत्रों के अनुसार –
- पहला आतंकी हसनैन अली, निवासी रावलपिंडी (पाकिस्तान)
- दूसरा आदिल हुसैन, निवासी उमरकोट (पाकिस्तान)
- तीसरा मोहम्मद उस्मान, निवासी बहावलपुर (पाकिस्तान)
तीनों आतंकियों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से बताया जा रहा है।
कब और कैसे पहुँचे बिहार?
खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, यह आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू (नेपाल) पहुँचे थे। इसके बाद पिछले सप्ताह उन्होंने बिहार की सीमा में प्रवेश कर लिया।
सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता
चुनाव के चलते सुरक्षा एजेंसियाँ पहले से ही अलर्ट मोड पर थीं। ऐसे में आतंकी गतिविधियों की आशंका ने पूरे तंत्र की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियाँ अब सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी रख रही हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel