भारत की पहली बुलेट ट्रेन सेवा का सपना जल्द ही हकीकत बनने जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को गुजरात के भावनगर टर्मिनस पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य हो रहा है और जल्द ही यह सेवा शुरू की जाएगी। यह बुलेट ट्रेन अधिकतम 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी और मुंबई से अहमदाबाद का सफर केवल 2 घंटे 7 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है और इसे जापान सरकार के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। कुल अनुमानित लागत ₹1.08 लाख करोड़ है, जिसमें से करीब ₹88,000 करोड़ की वित्तीय सहायता जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) से प्राप्त हो रही है। यह सहायता परियोजना लागत का लगभग 81 प्रतिशत है।
#WATCH | Gujarat | Railway Minister Ashwini Vaishnaw says, "A lot of new developmental works are being undertaken in Bhavnagar… Many new trains will also start from Bhavnagar… It is also emerging as a great hub of container manufacturing… PM Modi increased the budget for… https://t.co/dnr22rXckv pic.twitter.com/JzpoVQXyKS
— ANI (@ANI) August 3, 2025
मुंबई से अहमदाबाद के बीच कुल 12 स्टेशन होंगे — मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और अंतिम स्टेशन साबरमती होगा। ट्रेन की शुरुआत मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) से होगी।
रेल मंत्री ने यह भी बताया कि इस कॉरिडोर के गुजरात सेक्शन पर जल्द ही ट्रायल रन शुरू होने की उम्मीद है, जो पूरे प्रोजेक्ट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा। इसके अलावा उन्होंने पोरबंदर और राजकोट के बीच नई ट्रेन सेवा, राणાવाव में कोच मेंटेनेंस फैसिलिटी, पोरबंदर रेलवे फ्लाईओवर, 2 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल और भावनगर में कंटेनर टर्मिनल जैसी कई नई परियोजनाओं की भी जानकारी दी, जो गुजरात के रेलवे नेटवर्क को और मजबूत करेंगी।
बुलेट ट्रेन सेवा से न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि यह भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel