भारत के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने मां भारती को गुलामी की बेड़ियों से आज़ाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, जिसके लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।”
भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने मां भारती को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, जिसके लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।
— Narendra Modi (@narendramodi) February 27, 2026
पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन हमें सिखाता है कि अन्याय के खिलाफ अडिग रहना ही सच्चा पराक्रम है। उन्होंने इस अवसर पर एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया—
“न हि शौर्यात्परं किञ्चित् त्रिषु लोकेषु विद्यते।
शूरः सर्वं पालयति सर्वं शूरे प्रतिष्ठितम्।”
अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जीवन बताता है कि अन्याय के खिलाफ अडिग रहने का संकल्प ही सच्चा पराक्रम है। मातृभूमि के लिए उनके बलिदान की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।
न हि शौर्यात्परं किञ्चित् त्रिषु लोकेषु विद्यते।
शूरः सर्वं पालयति सर्वं शूरे प्रतिष्ठितम् ।। pic.twitter.com/h6fZZfRWKa
— Narendra Modi (@narendramodi) February 27, 2026
इस सुभाषित का अर्थ है कि तीनों लोकों में शौर्य से बढ़कर कोई तत्व नहीं है। शौर्य ही वह शक्ति है जो संसार के संरक्षण और मर्यादा का आधार है।
अमित शाह ने भी किया नमन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चंद्रशेखर आज़ाद ने जीवन की अंतिम सांस तक ‘वंदे मातरम्’ का उद्घोष करते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ वीरतापूर्ण संघर्ष किया।
जीवन की अंतिम सांस तक ‘वंदे मातरम्’ का गान करते हुए चंद्रशेखर आजाद जी ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध वीरतापूर्ण लड़ाई लड़ी। काकोरी ट्रेन एक्शन हो, हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) का गठन हो, या क्रांतिकारियों के लिए सशक्त संगठन निर्माण, चंद्रशेखर आजाद जी के जीवन का… pic.twitter.com/YmLO17COBz
— Amit Shah (@AmitShah) February 27, 2026
उन्होंने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन, हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन का गठन और क्रांतिकारियों के संगठन निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय रहा।
योगी आदित्यनाथ ने साझा किया प्रसिद्ध नारा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रशेखर आज़ाद का प्रसिद्ध नारा साझा किया—
“दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आज़ाद ही रहे हैं, आज़ाद ही रहेंगे।”
‘दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे’
मातृभूमि की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका त्याग और तेजस्वी व्यक्तित्व युगों-युगों तक राष्ट्र सेवा एवं माँ भारती के… pic.twitter.com/tnd9vbtEwM
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 27, 2026
उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए दिया गया उनका बलिदान और तेजस्वी व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel