दतिया, मध्य प्रदेश:
मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का महिलाओं, जातियों और धर्मग्रंथों को लेकर दिया गया बयान विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बरैया ने ऐसे आपत्तिजनक और भड़काऊ दावे किए हैं, जिनकी चौतरफा आलोचना हो रही है।
वीडियो में फूल सिंह बरैया यह कहते नजर आ रहे हैं कि कुछ धर्मग्रंथों में यह लिखा है कि यदि कोई व्यक्ति तीर्थ यात्रा नहीं कर पा रहा है तो वह “खास जाति की महिला या बच्ची के साथ सहवास या रेप करेगा, तो उसे वही फल मिलेगा जो तीर्थ करने से मिलता है।” इस बयान को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है।
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान:
महिलाओं को 'खूबसूरती' के तराजू पर तौलना और एससी-एसटी महिलाओं पर बलात्कार को 'तीर्थ फल' बताना
यह जुबानी फिसलन नहीं, बल्कि विकृत मानसिकता का खुला प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश कांग्रेस में हलचल! विधायक बरैया के बयान को स्त्री-द्वेष और… pic.twitter.com/8o5Ka9nYCE
— One India News (@oneindianewscom) January 17, 2026
बरैया ने आगे दावा किया कि भारत में सबसे ज्यादा रेप SC-ST और मोस्ट OBC समुदायों में होते हैं। उन्होंने रेप को लेकर एक तथाकथित “थ्योरी” पेश करते हुए कहा, “कोई भी व्यक्ति रास्ते में जा रहा है, अगर उसे खूबसूरत, अति सुंदर लड़की दिख गई तो उसका दिमाग विचलित हो सकता है और रेप हो सकता है।”
उन्होंने यह भी कहा कि जनजातीय और SC समाज में “अति सुंदर महिलाएं नहीं होतीं”, जबकि OBC समुदाय में सुंदर महिलाएं अधिक हैं, इसी कारण बलात्कार होते हैं।
विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि धर्मग्रंथों में अलग-अलग जातियों की महिलाओं के साथ सहवास करने को तीर्थ फल से जोड़ा गया है। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि कोई व्यक्ति रेप नहीं कर पाता तो “चार महीने या दस महीने की बच्चियों के साथ रेप” जैसी घटनाएं होती हैं, क्योंकि उसे यह भ्रम होता है कि ऐसा करने से धार्मिक फल मिलेगा। उनके इन बयानों को न सिर्फ महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक, बल्कि समाज में नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने वाला बताया जा रहा है।
जब बरैया से पूछा गया कि क्या हिंदू धर्मग्रंथों में वास्तव में ऐसा लिखा है, तो उन्होंने खुद को हिंदू मानने या न मानने पर कोई स्पष्ट जवाब देने से इनकार कर दिया।
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया समाज में जहर घोलने का काम रहे हैं, राहुल गांधी को उनके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए…#महिला_विरोधी_कांग्रेस pic.twitter.com/6dAms17nmQ
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 17, 2026
इस बयान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान समाज में जहर घोलने का काम करते हैं और विद्वेष फैलाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि राहुल गांधी अपने विधायक को सस्पेंड करें और पार्टी से बाहर करें।”
सीएम मोहन यादव ने साफ कहा कि महिलाओं, बच्चों और धर्म को लेकर इस तरह की भाषा किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बयान सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel