जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या करने वाले आरोपी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह फैसला उस सनसनीखेज मामले में आया है, जिसने न केवल जापान बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। शिंजो आबे पर जुलाई 2022 में चुनाव प्रचार के दौरान जानलेवा हमला किया गया था।
हमलावर ने अपने अपराध को पहले ही स्वीकार कर लिया था। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय तेत्सुया यामागामी के रूप में हुई है, जिसने नारा शहर में एक चुनावी भाषण के दौरान शिंजो आबे पर गोली चलाई थी। न्यूज एजेंसी एपी ने जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके के हवाले से इस फैसले की जानकारी दी है।
A Japanese court has sentenced Tetsuya Yamagami to life imprisonment for assassinating former Prime Minister Shinzo Abe in 2022. pic.twitter.com/s0pWNK6Zbk
— SafetySwipe (@SafetyNotorious) January 21, 2026
रिपोर्ट के मुताबिक, नारा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने अभियोजकों की मांग को स्वीकार करते हुए यामागामी को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने अपने फैसले में घटना की गंभीरता और इसके राष्ट्रीय प्रभाव को ध्यान में रखा। उस समय शिंजो आबे देश के पश्चिमी हिस्से नारा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, जब उन्हें पीछे से गोली मारी गई थी।
गोली लगने के बाद शिंजो आबे को कार्डियक अरेस्ट हुआ और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोली से उनकी गर्दन पर गंभीर चोट आई थी और सीने में भी अत्यधिक रक्तस्राव हुआ था।
घटना के तुरंत बाद तेत्सुया यामागामी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जांच में सामने आया कि वह शिंजो आबे की नीतियों से नाराज था और इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची थी। उसने अदालत में यह भी स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर आबे को निशाना बनाया।
हमले के वक्त शिंजो आबे की उम्र 67 साल थी। उनका जन्म 1954 में एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार में हुआ था। उनके पिता शिंतारो आबे जापान के विदेश मंत्री रहे थे, जबकि उनके दादा नोबुसुके किशी भी देश के प्रधानमंत्री रह चुके थे।
शिंजो आबे ने साल 2006 में जापान के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला था, हालांकि उन्होंने कुछ समय बाद इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह 2012 से 2020 तक लगातार जापान के प्रधानमंत्री रहे। साल 2020 में स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel