पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ उस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए, जब उन्होंने सियालकोट में कथित तौर पर ‘पिज्जा हट’ के एक आउटलेट का उद्घाटन किया। मंत्री ने पूरे औपचारिक अंदाज़ में फीता काटा, तस्वीरें खिंचवाईं और इसे अंतरराष्ट्रीय फूड ब्रांड पिज्जा हट की नई शाखा बताया गया।
हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी। कुछ ही घंटों के भीतर पिज्जा हट ने सियालकोट के इस आउटलेट को फर्जी करार दे दिया। कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में साफ कहा गया कि सियालकोट कैंटोनमेंट में खुला यह आउटलेट पूरी तरह अनधिकृत है और पिज्जा हट के नाम, लोगो और ब्रांडिंग का अवैध तरीके से इस्तेमाल कर रहा है।
Pakistan is really a joke.
Pakistan’s Defence Minister Khawaja Asif inaugurated a “Pizza Hut” in Sialkot.
Pizza Hut later clarified: This outlet is fake and not affiliated with us. pic.twitter.com/6VW0gk3L5S
— Tajinder Bagga (@TajinderBagga) January 21, 2026
पिज्जा हट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस आउटलेट का न तो उसकी मूल कंपनी ‘यम ब्रांड्स’ से कोई संबंध है और न ही यह अंतरराष्ट्रीय मानकों, आधिकारिक रेसिपी या फूड सेफ्टी नियमों का पालन करता है। कंपनी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के समक्ष औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है।
इस खुलासे के बाद ख्वाजा आसिफ की उद्घाटन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। देखते ही देखते मीम्स की बाढ़ आ गई और यूज़र्स ने मंत्री की जमकर खिंचाई शुरू कर दी।
लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतने बड़े संवैधानिक पद पर बैठे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने बिना किसी जांच-पड़ताल के एक फर्जी आउटलेट का उद्घाटन कैसे कर दिया। कई यूज़र्स ने इसे पाकिस्तान की प्रशासनिक लापरवाही और ब्रांड फर्जीवाड़े पर तंज कसते हुए करारा मज़ाक बताया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel