मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच अभिनेता जैकी श्रॉफ ने ईंधन बचाने को लेकर लोगों से अहम अपील की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए ईंधन बचत के आह्वान का समर्थन करते हुए कहा कि यह देश पर कोई एहसान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
जैकी श्रॉफ ने अपने खास अंदाज में लोगों को समझाते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात में पेट्रोल और गैस का विवेकपूर्ण उपयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, “उपकार थोड़ी कर रहे हिंदुस्तान पर कम चला के, कम चलाओ… दुनिया भर में बैंड बज गया है, लेकिन भारत अभी भी स्थिर है।”
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपनी स्टाइल में दिया ईंधन बचाने का संदेश, देखिए क्या बोले! #JackieShroff #SaveFuel #FuelSaving #Bollywood #EcoMessage
[ Jackie Shroff, Save Fuel, Bollywood Actor, Fuel Conservation, Unique Style ] pic.twitter.com/dDEwQSJr3U
— One India News (@oneindianewscom) May 23, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके सीधे-सपाट अंदाज की चर्चा कर रहे हैं। कई यूजर्स उनके इस संदेश को जिम्मेदार नागरिकता से जोड़कर देख रहे हैं।
ईंधन बचत को बताया आदत बनाने की जरूरत
जैकी श्रॉफ ने लोगों से अपील की कि वे ईंधन की बचत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अनावश्यक इस्तेमाल से बचें। उन्होंने कहा कि अगर देश में संसाधन उपलब्ध हैं तो उनका सही और संतुलित उपयोग करना जरूरी है।
मौजूदा समय में वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों और आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में सरकार और विशेषज्ञ लगातार ईंधन की बचत और वैकल्पिक उपाय अपनाने की सलाह दे रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel