अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत कोलकाता से की, जहां उन्होंने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ का दौरा किया। यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार, रूबियो शनिवार (23 मई) को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रविवार (24 मई) को वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
QUAD बैठक में भागीदारी
रूबियो मंगलवार (26 मई) को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री शामिल होंगे। बैठक के दौरान व्यापार, रक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
पहली भारत यात्रा
विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद मार्को रूबियो की यह पहली भारत यात्रा है, जिससे द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।
आगरा-जयपुर का भी दौरा
अपने भारत दौरे के दौरान रूबियो आगरा और जयपुर भी जाएंगे। कोलकाता पहुंचने पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध केवल रणनीतिक नहीं, बल्कि साझा मूल्यों और सेवा की भावना पर आधारित हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel