बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में हिंदू युवक अजय पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में केस सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने तब्बू खातून को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका पति असलम मियां अभी फरार बताया जा रहा है।
कैसे हुआ मर्डर?
यह घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठ लोहियान छतवनिया इलाके की है, जहां 9 मई 2026 की रात अजय पटेल का शव गौशाला में फंदे से लटका मिला था। शुरुआत में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन जांच में हत्या का खुलासा हुआ।
पुलिस के अनुसार:
- पहले अजय की बेरहमी से पिटाई की गई
- फिर उसकी हत्या कर दी गई
- बाद में शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई3
प्रेम-प्रसंग में हुए हत्या कांड का महज 02 घंटे में उद्वभेदनः- 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
.
.@bihar_police @IPRDBihar @BiharHomeDept @Dm_Motihari #HainTaiyarHum #bihar #champaran #motihari pic.twitter.com/MXZyfZMUWX
— MOTIHARI POLICE (@motihari_police) May 10, 2026
जांच में क्या मिला?
जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सबूत मिले:
- मृतक के शरीर पर चोट के निशान
- आरोपित के घर से खून के धब्बे
- फंदे में इस्तेमाल हुई रस्सी के टुकड़े
- मोबाइल फोन और अन्य सामान
मामले की जांच में FSL टीम और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अजय पटेल और तब्बू खातून के बीच प्रेम संबंध था। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे।
अरेराज DSP रवि कुमार के अनुसार, तब्बू खातून को इस हत्या का मुख्य साजिशकर्ता माना गया है।
फरार आरोपी की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि असलम मियां पिछले दो महीनों से नेपाल में रहकर साजिश रच रहा था। घटना के दिन वह अपने साथियों के साथ आया और वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
FIR और आगे की कार्रवाई
मृतक की माँ प्रेमा देवी की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस अन्य आरोपितों की भी तलाश कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel