click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: GenZ प्रदर्शन में आगजनी-हिंसा देख सब घबराए, जानें मदद के लिए मोदी सरकार कैसे कर रही काम
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > GenZ प्रदर्शन में आगजनी-हिंसा देख सब घबराए, जानें मदद के लिए मोदी सरकार कैसे कर रही काम
IndiaTop NewsWorld

GenZ प्रदर्शन में आगजनी-हिंसा देख सब घबराए, जानें मदद के लिए मोदी सरकार कैसे कर रही काम

नेपाल में हुई हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है। वहाँ मौजूद भारतीयों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। साथ ही नेपाल में मौजूद भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी है।

Last updated: 2025/09/11 at 1:16 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

नेपाल में पिछले दिनों भड़की हिंसा के बाद हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। स्थिति बिगड़ने पर काठमांडू एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिससे बड़ी संख्या में भारतीय यात्री फँस गए। नेपाल में करीब 7 लाख भारतीय रहते हैं और घूमने-फिरने या व्यावसायिक काम से आने वालों की भी तादाद काफी अधिक है। सिर्फ काठमांडू एयरपोर्ट पर ही लगभग 400 भारतीयों के फँसे होने की जानकारी सामने आई है। इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए भारत लगातार नेपाली सेना और प्रशासन से संपर्क बनाए हुए है।

भारत सरकार ने फँसे हुए नागरिकों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारतीय नागरिक सहायता के लिए +977-9808602881 और +977-9810326134 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय दूतावास लगातार नागरिकों से जुड़ रहा है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत नेपाल से सटे राज्यों में सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। फिलहाल सीमा के अंदर सिर्फ भारतीयों को आने की अनुमति दी जा रही है। इस दौरान करीब 3000 ट्रक सीमा पर फँसे हैं, जिनमें से कई में पेट्रोल-डीजल लदा हुआ है।

We would like to inform that our Embassy in Nepal @IndiainNepal has reached out to the concerned person and provided necessary assistance.

Emergency contact numbers for Indian citizens:
1. +977 – 980 860 2881

2. +977 – 981 032 6134 https://t.co/Z12XwDcaPc

— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) September 10, 2025

हिंसा और अफरा-तफरी के बीच कई भारतीयों ने मदद की गुहार लगाई है। इनमें एक महिला उपासना गिल भी शामिल हैं, जो नेपाल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट के लिए गई थीं। उन्होंने बताया कि उनके होटल को प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी, जिसके बाद उन्हें बिना सामान के भागना पड़ा। उपासना ने कहा कि भीड़ बड़े-बड़े डंडे लेकर उनका पीछा कर रही थी, लेकिन वे मुश्किल से जान बचाकर निकल पाईं।

नेपाल में मौजूदा संकट की जड़ सोशल मीडिया बैन है, जो 4 सितंबर 2025 से लगाया गया था। इससे नाराज होकर जेनरेशन-जी यानी जेन जी युवाओं ने सड़कों पर उतरकर हिंसक विरोध शुरू कर दिया। आंदोलन जल्द ही भ्रष्टाचार और सरकार की जवाबदेही की कमी के खिलाफ बड़े पैमाने पर गुस्से में बदल गया। दबाव बढ़ने पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा।

अब नेपाल में अंतरिम सरकार बनाने के प्रयास जारी हैं। सेना हालात संभाल रही है और नए नेतृत्व के लिए ऑनलाइन वोटिंग कराई जा रही है। इसमें युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है। पूर्व जज सुशीला कार्की और पूर्व मेयर बालेन शाह का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। हालाँकि, काठमांडू समेत कुछ इलाकों में शांति लौट आई है, लेकिन दूर-दराज के इलाकों में अब भी छिटपुट हिंसा की खबरें मिल रही हैं।

भारत ने नेपाल की स्थिति पर गहरी चिंता जताई है और वहाँ मौजूद अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार कदम उठा रहा है। अब तक हुई हिंसा में 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें तीन सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। अंदाजा है कि इस आंदोलन को नेपाल की करीब 3 करोड़ जनता का समर्थन मिल रहा है।

You Might Also Like

रामपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कर्बला दर्ज भूमि की प्रविष्टि निरस्त, 1 करोड़ से अधिक कीमत की सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त

CM योगी ने लखनऊ से इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, विकास और सुशासन को बताया सबसे बड़ी उपलब्धि

सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को झटका, राज्यसभा नामांकन रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज

विकासनगर में 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़, पानी मांगने के बहाने घर में घुसा था मनसब अली, रंगे हाथ गिरफ्तार

₹370 बिरयानी विवाद में बड़ा एक्शन: कॉमेडियन प्रणित मोरे, डॉ. सेजल पवार समेत कई लोगों पर FIR, महाराष्ट्र साइबर सेल की कार्रवाई

TAGGED: @narendramodi, 400 Indians, 400 भारतीयों, 7 lakh Indians, 7 लाख भारतीय, Balen Shah, Bihar, breakingnews, Corruption, currentnews, emergency helpline number, government accountability, Government of India, hindinews, Indian citizen assistance, Indian passengers, interim government, internationalnews, Kathmandu Airport, latestnews, Ministry of External Affairs, Nepal, oneindianews, online voting, social media ban, spokesperson Randhir Jaiswal, Sushila Karki, temporary, topnews, uttar pradesh, Uttarakhand, West Bengal, अंतरिम सरकार, अस्थायी रूप, इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ऑनलाइन वोटिंग, काठमांडू एयरपोर्ट, नेपाल, पश्चिम बंगाल, प्रवक्ता रणधीर जायसवाल, बालेन शाह, बिहार, भारत सरकार, भारतीय नागरिक सहायता, भारतीय यात्री, भ्रष्टाचार, विदेश मंत्रालय, सरकार की जवाबदेही, सुशीला कार्की, सोशल मीडिया बैन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team September 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article शिवाजीनगर के मेट्रो स्टेशन का नाम ‘सेंट मैरी’ रखे जाने के प्रस्ताव पर विवाद, लोगों ने पूछा ‘शंकर नाग’ क्यों नहीं?
Next Article पाकिस्तानी एजेंट तौकीर शेख से मिला कॉन्ग्रेस सासंद गौरव गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी का कनेक्शन

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

रामपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कर्बला दर्ज भूमि की प्रविष्टि निरस्त, 1 करोड़ से अधिक कीमत की सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त
India Top News Uttar Pradesh June 12, 2026
CM योगी ने लखनऊ से इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, विकास और सुशासन को बताया सबसे बड़ी उपलब्धि
India Top News Uttar Pradesh June 12, 2026
सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को झटका, राज्यसभा नामांकन रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
Elections India Top News June 12, 2026
विकासनगर में 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़, पानी मांगने के बहाने घर में घुसा था मनसब अली, रंगे हाथ गिरफ्तार
India Top News Uttarakhand June 12, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.