गाजियाबाद से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां महिला पुलिस अधिकारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर बदमाश का एनकाउंटर किया। आमतौर पर एनकाउंटर की खबरें पुरुष पुलिसकर्मियों से जुड़ी होती हैं, लेकिन इस बार यह कार्रवाई महिला अधिकारी ने लीड की, जो अपने आप में एक मिसाल है।
यूपी में महिला पुलिस का पहला एनकाउंटर!#गाजियाबाद की महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चोर को पुलिस मुठभेड़ में गोली मारकर घायल किया है. बदमाश को गोली लगने के बाद वह उसे कंधे पर पुलिस वाहन तक भी ले गई
इस मुठभेड़ में कोई पुरुष पुलिसकर्मी शामिल नहीं था pic.twitter.com/AfFXlaFKhu
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) September 23, 2025
सोमवार रात पुलिस को लूट, चोरी और छिनैती करने वाले एक बदमाश की लोकेशन मिली। महिला पुलिस अधिकारी ने तुरंत अपनी टीम के साथ इलाके में घेराबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस ने बदमाश को रोकने की कोशिश की, उसने भागने और फायरिंग करने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसके बाद मुठभेड़ में बदमाश घायल होकर गिर पड़ा।
पकड़े गए आरोपी के पास से एक स्कूटी, एक टेबलेट, एक चोरी किया हुआ मोबाइल फोन और अवैध असलहा-कारतूस बरामद हुए। बदमाश का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है और उस पर कई मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel