मध्य प्रदेश के सतना जिले में सोशल मीडिया के जरिए एक नाबालिग लड़की को फँसाने का गंभीर मामला सामने आया है। रीवा जिले के गुढ़ इलाके के रहने वाले हामिद खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहचान ‘कश्यप’ बताकर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हामिद ने झाँसा देकर लड़की से शारीरिक संबंध बनाए और उसके वीडियो भी बना लिए। बाद में वह इन्हीं वीडियो के जरिए लड़की को धमकाने लगा और उसे भगाने की कोशिश की।
बुधवार (5 नवंबर 2025) की रात नाबालिग लड़की हामिद के साथ घर से निकलकर सतना बस स्टैंड पहुँची। वे दोनों रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी परिवार को इस बात की भनक लग गई। परिजनों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर लड़की को बचा लिया। इस दौरान हामिद खान मौका पाकर भाग निकला, लेकिन उसका मोबाइल फोन परिजनों के हाथ लग गया, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री मिली।
बजरंग दल की मदद से आरोपित गिरफ्तार
परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई, तो बजरंग दल के कार्यकर्ता सामने आए। उन्होंने योजना बनाकर आरोपित हामिद खान को सतना बुलाया और कोलगवां थाने के सामने पकड़ लिया।
संगठन ने आरोप लगाया है कि हामिद की अम्मी और फूफी ने भी इस साजिश में मदद की थी और लड़की की पहचान छिपाने के लिए उसका नाम बदलकर ‘रोजी खान‘ रखने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपित हामिद खान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ रेप और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel