भारत में आर्थिक अपराधों के आरोपों के चलते लंबे समय से फरार चल रहे कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई अदालत की सुनवाई या जांच एजेंसी की कार्रवाई नहीं, बल्कि लंदन में उनके लिए आयोजित की गई एक बेहद हाई-प्रोफाइल और ग्लैमरस पार्टी है।
आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने विजय माल्या के 70वें जन्मदिन से पहले उनके सम्मान में एक खास प्री-बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। यह आयोजन लंदन के पॉश इलाके बेलग्रेव स्क्वायर स्थित ललित मोदी के आलीशान आवास पर हुआ। पार्टी से जुड़ी तस्वीरें और इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इस पार्टी को ‘किंग ऑफ गुड टाइम्स’ थीम पर सजाया गया था, जो कभी विजय माल्या की पहचान हुआ करती थी। इनविटेशन कार्ड भी चर्चा का विषय बन गया, जिसमें माल्या की कार्टून-स्टाइल तस्वीर के साथ लिखा था, “रीमा (बौरी) और ललित आपको अपने प्रिय मित्र विजय माल्या के सम्मान में एक ग्लैमरस शाम के लिए आमंत्रित करते हैं।” इस लाइन को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर तंज कसे गए और बहस छिड़ गई।
भव्य आयोजन में कई नामी हस्तियों की मौजूदगी भी देखने को मिली। पार्टी में हॉलीवुड अभिनेता इदरीस एल्बा, मशहूर फैशन डिजाइनर मनोविराज खोसला और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ भी शामिल हुईं। तस्वीरों में किरण मजूमदार-शॉ कभी इदरीस एल्बा से बातचीत करती नजर आईं तो कभी मनोविराज खोसला के साथ पोज देती दिखीं।
Thank you all for coming and celebrating my friend @TheVijayMallya pre birthday bash at my house 🥰🙏🏽🤗 https://t.co/gXBVRhKy75
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) December 17, 2025
पार्टी में मौजूद फोटोग्राफर जिम रिडेल ने इस जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा कीं। उन्होंने पोस्ट में ललित मोदी को उनके खूबसूरत लंदन स्थित घर में विजय माल्या के सम्मान में शानदार पार्टी आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। इस पोस्ट को ललित मोदी ने खुद रीट्वीट कर पार्टी की पुष्टि की और मेहमानों के प्रति आभार जताया।
गौरतलब है कि ललित मोदी इससे पहले भी अपने भव्य और हाई-प्रोफाइल आयोजनों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने लंदन के मैडॉक्स क्लब में अपना 63वां जन्मदिन भी बड़े धूमधाम से मनाया था, जिसमें विजय माल्या समेत उनके कई करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel