मध्य पूर्व में तनाव के बीच इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह की दो विशाल सुरंगों को नष्ट कर दिया है। ये सुरंगें करीब 2 किलोमीटर लंबी और 25 मीटर गहरी बताई जा रही हैं, जिन्हें इजरायली सेना इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने 450 टन विस्फोटकों का इस्तेमाल कर ध्वस्त किया।
IDF के अनुसार, ये सुरंगें दक्षिण लेबनान के कांतारा क्षेत्र में बनाई गई थीं, जो इजरायल की सीमा से महज 10 किलोमीटर दूर हैं। बताया जा रहा है कि ये सुरंगें अब तक खोजी गई सबसे लंबी सुरंगों में शामिल हैं और एक-दूसरे से जुड़ी नहीं थीं।
❗️ EXPOSED: Underground tunnel network built by Hezbollah in the Qantara area of southern Lebanon.
IDF troops located 2 underground Hezbollah tunnels, with a total length of ~2 kilometers, situated ~10 kilometers from Israel’s northern communities.
Inside the tunnels, soldiers… pic.twitter.com/Kq8NZlPzO7
— Israel Defense Forces (@IDF) April 28, 2026
खुफिया जानकारी के आधार पर IDF ने इन सुरंगों में छापेमारी की, जहाँ भारी मात्रा में हथियार और लॉजिस्टिक संसाधन बरामद किए गए। एक सुरंग में करीब 10 कमरे थे, जिनमें बंकर बेड लगाए गए थे, जबकि दोनों सुरंगों में मिलाकर लगभग 30 कमरे और 30 अलग-अलग शाफ्ट मौजूद थे। कुछ स्थानों पर इजरायल पर हमले के लिए रॉकेट लॉन्चर भी तैनात थे।
IDF का दावा है कि इन सुरंगों को बनाने में लगभग 10 साल लगे और इनका उद्देश्य हिजबुल्लाह के ‘रादवां फोर्सेज’ आतंकियों को छिपाना और इजरायल पर बड़े हमलों की तैयारी करना था। सेना ने यह भी आरोप लगाया कि इन सुरंगों के निर्माण में ईरान की सीधी भूमिका रही, जिसने इसकी योजना और फंडिंग में मदद की।
हालांकि सीजफायर लागू है, फिर भी हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर हमले जारी हैं। IDF के अनुसार, विस्फोटकों से लैस ड्रोन के जरिए इजरायली सैनिकों को निशाना बनाने की कई कोशिशें हुईं, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
गौरतलब है कि हमास ने भी गाजा पट्टी में इसी तरह का सुरंग नेटवर्क बनाया था, जिसे ‘गाजा मेट्रो’ कहा गया। इजरायल ने इन सुरंगों को काफी हद तक नष्ट किया, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अब भी बड़ी संख्या में सुरंगें मौजूद हो सकती हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel