Jawaharlal Nehru University (JNU) परिसर में रविवार (22 फरवरी 2026) देर रात हिंसक झड़प की गंभीर घटना सामने आई है। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) ने आरोप लगाया है कि वामपंथी संगठनों से जुड़े तत्वों ने उनके कार्यकर्ताओं और छात्रों पर सुनियोजित हमला किया, जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
बायोटेक छात्र पर जानलेवा हमले का आरोप
ABVP के अनुसार, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के छात्र प्रतीक भारद्वाज पर स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज परिसर के भीतर हमला किया गया। आरोप है कि पहले उनकी आंखों में फायर एक्सटिंग्विशर पाउडर डाला गया और फिर लाठी-डंडों से पिटाई की गई। संगठन का दावा है कि हमले के दौरान सिलेंडर खोलकर भी इस्तेमाल किया गया।
Prateek Bhardwaj, a Biotechnology student from the School of Biotechnology, JNU was allegedly ambushed inside the School of Social Sciences premises by Leftist goons. He was first blinded with fire extinguisher powder and then mercilessly beaten. It is further alleged that even a… pic.twitter.com/uHgVTZ05Bu
— ABVP (@ABVPVoice) February 22, 2026
गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में छात्र को सहारा देकर अस्पताल ले जाते हुए देखा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
ABVP कार्यकर्ता पर भी हमला, ‘मॉब लिंचिंग’ का आरोप
ABVP के एक अन्य कार्यकर्ता विजय जायसवाल पर भी हमले का आरोप लगाया गया है। JNU छात्रसंघ के संयुक्त सचिव और ABVP नेता वैभव मीणा ने घटना को “आतंक की रात” बताते हुए कहा कि 300-400 नकाबपोश लोगों की भीड़ ने लाइब्रेरी और रीडिंग रूम में पढ़ रहे छात्रों को निशाना बनाया।
Brutal violence in JNU! Students have been severely injured after a shocking attack by Left-affiliated groups, their only “fault” was studying peacefully in the library.
This is not politics. This is cowardly, targeted violence against students who came here to study, not to be… pic.twitter.com/UdPXXFAWv2
— ABVP (@ABVPVoice) February 22, 2026
मीणा ने दावा किया कि 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने एक छात्र को घेरकर बेरहमी से पीटा, जिसे उन्होंने ‘मॉब लिंचिंग’ जैसा बताया। साथ ही दिल्ली पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप भी लगाया गया है।
#LeftAttacksJNUAgain अभियान, कार्रवाई की मांग
घटना के विरोध में ABVP ने सोशल मीडिया पर #LeftAttacksJNUAgain अभियान शुरू किया है और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन का कहना है कि यह छात्र राजनीति नहीं बल्कि सुनियोजित हिंसा है, जिससे कैंपस का माहौल भयावह हो गया है।
CORRECTION | JNUSU Joint Secretary, ABVP, Vaibhav Meena says, "The left wing's strike has been going on here for the last 7-8 days… The kind of terror they have spread throughout the night, they went to the schools and chased away the students from the study rooms by a mob of…
— ANI (@ANI) February 23, 2026
फिलहाल वामपंथी संगठनों की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। घटना के बाद JNU परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और छात्र सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel