Ahmedabad के सरसपुर इलाके में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त तनाव फैल गया जब रामधुन बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला वंदे मातरम पार्टी प्लॉट के पास का बताया जा रहा है, जहां कार्यक्रम के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।
तेज आवाज पर आपत्ति, बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, समारोह के दौरान बज रहे म्यूजिक की तेज आवाज पर आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और ध्वनि बंद करने की मांग की। आयोजकों ने कार्यक्रम चलने की बात कहते हुए म्यूजिक बंद करने से इनकार कर दिया। इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में पत्थरबाजी और तोड़फोड़ में बदल गई।
अहमदाबाद के सरसपुर में एक शादी समारोह हो रहा था
तभी आसपास के मुसलमानो की भीड़ उस शादी समारोह पर धावा बोल देती है और कहती है कि लाउडस्पीकर बंद करो हमारे कानों में संगीत की आवाज नहीं आनी चाहिए
क्योंकि हम सब रोजे में हैं
और उन्होंने वहां खड़ी बाइक और कार में तोड़फोड़ किया… pic.twitter.com/weWmCRKVRB
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) February 21, 2026
वाहनों में तोड़फोड़, तलवार लहराने का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुस्साई भीड़ ने पार्किंग में खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा तलवार लहराने की भी बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस कार्रवाई, 1 नाबालिग समेत 7 हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 नाबालिग सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों के खिलाफ दंगा और तोड़फोड़ से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel