अफगानिस्तान की एयरफोर्स ने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले करने का दावा किया है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा अफगान हवाई क्षेत्र में की गई घुसपैठ और हालिया हवाई हमलों के जवाब में की गई है।
नूर खान एयरबेस समेत कई ठिकानों पर हमला
अफगान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ड्रोन हमलों में पाकिस्तान के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इनमें नूर खान एयरबेस, क्वेटा में स्थित 12वीं कोर पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी क्षेत्र में स्थित खोविजू कैंप और गुलनी सैन्य अड्डे शामिल हैं।
بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَنِ الرَّحِيمِ
فَمَنِ اعْتَدَىٰ عَلَيْكُمْ فَاعْتَدُوا عَلَيْهِ بِمِثْلِ مَا اعْتَدَىٰ عَلَيْكُمْ
Today, the Air Force of the Ministry of National Defense conducted precise and coordinated aerial operations against key military installations in Pakistan.. pic.twitter.com/i9ctZPxjgK
— د ملي دفاع وزارت – وزارت دفاع ملی (@MoDAfghanistan2) March 1, 2026
मंत्रालय के अनुसार ये सभी ठिकाने पाकिस्तान की रक्षा व्यवस्था और सैन्य अभियानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
भारी नुकसान का दावा
अफगानिस्तान का दावा है कि शुरुआती आकलन के अनुसार इन हमलों में लक्षित सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। काबुल, बगराम और अन्य क्षेत्रों में हाल ही में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों के बाद यह जवाबी कार्रवाई जरूरी हो गई थी।
अफगानिस्तान की पाकिस्तान को चेतावनी
अफगान रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान की सेना अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करती है या कोई आक्रामक कदम उठाती है, तो उसका तुरंत और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।
पहले भी नूर खान एयरबेस पर हुआ था हमला
गौरतलब है कि नूर खान एयरबेस पर पहले भी हमला हो चुका है। बताया जाता है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की ओर से किए गए हमले में इस सैन्य ठिकाने को भारी नुकसान पहुंचा था और कई ढांचे तबाह हो गए थे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel