कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बार फिर तीखा बयान दिया है। गुरुवार को खरगे ने कहा कि पीएम मोदी खुद को हमेशा ‘चायवाला’ बताते रहे हैं, लेकिन अब वह उनसे यह सवाल करना चाहते हैं कि क्या वाकई उन्होंने कभी चाय बनाई है या ट्रेन में चाय बेची है। खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने इस पहचान का इस्तेमाल केवल चुनावी फायदे के लिए किया है।
खरगे ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार केवल “दो लोगों की सरकार” है, जिन्हें देश की वास्तविक समस्याओं की कोई समझ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार सिर्फ चुनाव प्रचार में व्यस्त रहती है, जबकि देश के लिए ज़मीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है।
The arrogance of Congress never comes down!
On the instructions of Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge insults PM Narendra Modi by saying — “Kabhi chai banaya hai?”
From abusing PM @narendramodi Ji’s mother to targeting him with daily personal attacks — all because he stands… pic.twitter.com/5x6m0hA3Y6
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) January 22, 2026
यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर इस तरह से निशाना साधा हो। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भी खरगे ने प्रधानमंत्री की ‘देशद्रोही’ टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा था कि गद्दार वे नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया था कि कांग्रेस देशहित में जो भी उचित होगा, वह करेगी, लेकिन आतंकवादियों, घुसपैठियों या किसी भी देशविरोधी ताकत का समर्थन नहीं करेगी।
खरगे ने उस दौरान जी राम जी बिल का भी विरोध किया था और कहा था कि कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने दावा किया था कि पार्टी ने हर राज्य और जिले में अपने कार्यकर्ताओं को आंदोलन जारी रखने के निर्देश दिए हैं और कई अन्य विपक्षी दल भी कांग्रेस के साथ खड़े हैं।
इसके अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष ने मनरेगा को गरीबों के लिए जीवन रेखा बताते हुए आरोप लगाया था कि सरकार जानबूझकर इसे कमजोर कर रही है। उनका कहना था कि इससे ग्रामीण गरीब और खेतिहर मजदूर अमीरों पर निर्भर होते जाएंगे। उन्होंने नए कानून की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि यह केवल सरकार की मदद करता है, न कि गरीबों की।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel