भारत ने कई वर्षों के बाद एक बार फिर ईरान से LPG (Liquefied Petroleum Gas) की खरीद शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, LPG से लदा टैंकर ‘ओरोरा’ जल्द ही मैंगलोर के पश्चिमी तट पर पहुंचने वाला है।
Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, London Stock Exchange Group (LSEG) के डेटा और इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से इस डील की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि यह टैंकर पहले चीन की ओर जा रहा था, लेकिन बाद में इसका रुख भारत की ओर मोड़ दिया गया।
तीन बड़ी कंपनियां करेंगी वितरण
भारत की प्रमुख फ्यूल रिटेल कंपनियां—Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum Corporation और Hindustan Petroleum Corporation—इस LPG खेप को आपस में बांटेंगी।
सूत्रों के अनुसार, भारत भविष्य में भी ईरान से LPG आयात बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
अमेरिका के प्रतिबंधों में ढील का असर
यह कदम तब संभव हुआ है जब अमेरिका ने ईरान के तेल और रिफाइंड ईंधन पर लगाए गए प्रतिबंधों में अस्थायी ढील दी है।
गौरतलब है कि 2019 में पश्चिमी प्रतिबंधों के चलते भारत ने ईरान से ऊर्जा आयात बंद कर दिया था। इससे पहले ईरान भारत के प्रमुख ऊर्जा सप्लायर्स में शामिल था।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel