मालदा, पश्चिम बंगाल:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलने वाली भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने छात्रों और लोको पायलटों से बातचीत भी की और उनसे रेलवे के आधुनिकीकरण को लेकर अपने अनुभव साझा किए।
#WATCH | Malda, West Bengal: PM Narendra Modi flags off India’s first Vande Bharat Sleeper Train between Howrah and Guwahati (Kamakhya)
(Source: DD) pic.twitter.com/lQkE5g6gCa
— ANI (@ANI) January 17, 2026
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के लिए कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मालदा से राज्य की प्रगति को नई गति मिली है और नई रेल सेवाओं की शुरुआत से लोगों की यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी, साथ ही व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
#WATCH | Malda, West Bengal | PM Narendra Modi says, "Today, the campaign to accelerate West Bengal's progress has gained further momentum from Malda. A short while ago, the foundation stones were laid, and several development projects for West Bengal were inaugurated. New rail… https://t.co/fAWINo96Js pic.twitter.com/zEj0sNwU5X
— ANI (@ANI) January 17, 2026
प्रधानमंत्री ने कहा, “आज मालदा से पश्चिम बंगाल की प्रगति को गति देने के अभियान को और तेज़ किया गया है। कुछ देर पहले कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई और उनका उद्घाटन किया गया। पश्चिम बंगाल के लिए नई रेल सेवाएं शुरू की गई हैं, जो यहां के लोगों के जीवन को आसान बनाएंगी और व्यापार को भी सुविधाजनक बनाएंगी।”
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ को भारतीय रेलवे के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह अत्याधुनिक ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को तेज, सुरक्षित और आरामदायक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel