उत्तर प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi शनिवार (28 मार्च 2026) को जेवर स्थित Noida International Airport के पहले चरण का भव्य उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए इस परियोजना को ‘नए भारत’ और ‘नए उत्तर प्रदेश’ का स्वर्णिम शिखर बताया। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला मील का पत्थर साबित होगा।
युवाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान
'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर को स्पर्श करने जा रही है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर-कमलों से आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है।
जेवर का यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास का… pic.twitter.com/hhTJIWOBg9
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 27, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे विकास का ‘रनवे’ बताते हुए कहा कि इस एयरपोर्ट से प्रदेश के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और उनके सपनों को उड़ान मिलेगी। यह परियोजना उत्तर प्रदेश को वैश्विक कनेक्टिविटी का एक बड़ा केंद्र बनाएगी और निवेश व रोजगार के नए रास्ते खोलेगी।
वैश्विक कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश की पहचान को भी सशक्त करेगा। इससे पर्यटन, व्यापार और उद्योग क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
किसानों के योगदान को सराहना
मुख्यमंत्री ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए स्थानीय किसानों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसानों के सहयोग और समर्पण से ही यह सपना साकार हो पाया है।
उन्होंने प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की ओर से प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट अब देश का असली ‘जेवर’ बनकर उभरेगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel