ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर हनुक्का समारोह के दौरान रविवार (14 दिसंबर 2025) की शाम हुए आतंकी हमले में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हमले में एक मासूम बच्चा और एक इज़रायली नागरिक भी शामिल हैं, जबकि करीब 40 लोग घायल हुए हैं। यह हमला उस समय हुआ, जब यहूदी समुदाय के लोग हनुक्का का उत्सव मना रहे थे। शाम करीब 6:40 बजे अचानक गोलीबारी की आवाज़ों से पूरा इलाका दहल उठा।
Sources:
The attacker in Sydney, Naveed Akram, is the son of retired Pakistani Army Gen Sadiq Akram.
He had joined the ranks of ISIS a few months ago & the arrangements for this were made by his father, General Sadiq Akram.
Naveed Akram's family currently resides in Islamabad. pic.twitter.com/zgBkQA2t8a
— Afghanistan Index (@AfgIndex) December 14, 2025
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने हमलावरों की पहचान पाकिस्तानी मूल के पिता-पुत्र के रूप में की है। 50 वर्षीय साजिद अकरम को मौके पर ही मार गिराया गया, जबकि उसका 24 वर्षीय बेटा नवीद अकरम गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। दोनों सिडनी के पश्चिमी इलाके बोनीरिग में रहते थे। पुलिस ने उनके घर पर छापा मारकर इलाके को सील कर दिया है।
जांच में सामने आया है कि साजिद अकरम एक फल की दुकान चलाता था और उसके नाम पर छह वैध लाइसेंसी हथियार रजिस्टर्ड थे। पुलिस का मानना है कि हमले में इन्हीं सभी हथियारों का इस्तेमाल किया गया। साजिद के पास पिछले 10 वर्षों से हथियारों का लाइसेंस था। पुलिस आयुक्त माल लैंयन ने कहा कि अब यह जांच की जा रही है कि हथियारों का इस्तेमाल किस तरह और किस उद्देश्य से किया गया।
The second shooter has been identified as the 50-year-old father of Naveed Akram (the shooter who was identified earlier today). The father’s name is Sajid Akram and he was in Australia on a tourist visa. They are from Pakistan. The father had a license for 6 firearms, all of… pic.twitter.com/5w7vs39jrC
— Adam Milstein (@AdamMilstein) December 14, 2025
नवीद अकरम का जन्म पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ था और उसने वहीं से उच्च शिक्षा प्राप्त की। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने हमदर्द यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और बाद में 2022 में ऑस्ट्रेलिया आकर सेंट्रल क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी में दाख़िला लिया। इसके साथ ही उसने सिडनी के अल-मुराद इस्लामिक इंस्टीट्यूट से कुरान और अरबी की मजहबी शिक्षा भी ली। जांच एजेंसियां नवीद के रेडिकलाइजेशन की कड़ी को खंगाल रही हैं, हालांकि फिलहाल संस्थान के खिलाफ कोई आधिकारिक जांच शुरू नहीं की गई है।
#BREAKING: As per US Intelligence both terrorists who attacked Jewish Hanukkah event in Sydney, Australia were #Pakistani nationals – 50 year old father (killed) and 24 year old son Naveed Akram. Pakistan is the epicentre of global terrorism from India to Europe to Australia. pic.twitter.com/UQRHwupnaq
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) December 14, 2025
खुफिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नवीद कुछ महीने पहले ISIS से प्रभावित हुआ था और इसी कट्टरपंथी सोच ने उसे इस हमले के लिए उकसाया। आशंका जताई जा रही है कि साजिद अकरम ने पाकिस्तान से ही हमले की साजिश रचने में भूमिका निभाई। परिवार के अनुसार, दोनों हाल ही में जर्विस बे मछली पकड़ने गए थे, लेकिन जांच एजेंसियों का मानना है कि यह यात्रा हमले की तैयारी का हिस्सा थी।
Yesterday was a dark day in our nation's history.
But we are stronger than the cowards who did this.
We refuse to let them divide us.
Australia will never submit to division, violence or hatred – and we will come through this together. pic.twitter.com/77YOEee4IN
— Anthony Albanese (@AlboMP) December 14, 2025
घटनास्थल के पास से ISIS का झंडा मिलने और दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद होने से अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिश की आशंका और गहरा गई है। बम निरोधक दस्ते ने दोनों IED को समय रहते निष्क्रिय कर दिया। पुलिस आयुक्त माल लैंयन ने पुष्टि की कि यह हमला यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया एक आतंकवादी हमला है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए इसे देश के इतिहास का एक काला दिन बताया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया नफरत, हिंसा और विभाजन के आगे कभी नहीं झुकेगा और देश एकजुट होकर इस संकट से बाहर निकलेगा। यह हमला ऑस्ट्रेलिया के इतिहास के सबसे भयानक आतंकी हमलों में से एक माना जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel