बेंगलुरु पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी कर्नाटक’ के नाम से फैलाए जा रहे मैसेज को लेकर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। इस मैसेज में 24 मई 2026 को टाउन हॉल के पास एक कथित शांतिपूर्ण मानव श्रृंखला (ह्यूमन चेन) बनाने का दावा किया जा रहा था।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के किसी भी कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय के अनुसार, इस वायरल पोस्ट के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित होने के लिए उकसाया जा रहा था, जो कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है।
बिना अनुमति कार्यक्रम पूरी तरह गैर-कानूनी
बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, न तो किसी संगठन ने इस आयोजन के लिए आवेदन किया और न ही टाउन हॉल परिसर के उपयोग की अनुमति ली गई। ऐसे में यह कार्यक्रम पूरी तरह अवैध माना जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे टाउन हॉल के पास इकट्ठा न हों और इस तरह के भ्रामक संदेशों को आगे शेयर करने से बचें।
Do NOT assemble in front of the Town Hall in #Bengaluru on Sunday (May 24) in response to call by non-existent Cockroach Janata Party (#Karnataka) to form a human chain, you will be booked: warn Bengaluru Police. 👇@timesofindia pic.twitter.com/knuShXtZhO
— TOI Bengaluru (@TOIBengaluru) May 22, 2026
सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें
पुलिस ने फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और X जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस मैसेज को वायरल करने पर चिंता जताई है। अधिकारियों ने कहा कि बिना पुष्टि के ऐसी पोस्ट शेयर करना शहर की शांति और सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है।
कोर्ट के आदेश का हवाला
पुलिस ने कर्नाटक हाई कोर्ट के पुराने आदेश की भी याद दिलाई, जिसके अनुसार बेंगलुरु में किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन या रैली केवल ‘फ्रीडम पार्क’ में ही आयोजित की जा सकती है। टाउन हॉल या अन्य स्थानों पर बिना अनुमति प्रदर्शन करना अदालत के आदेश का उल्लंघन होगा।
क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ दरअसल एक व्यंग्यात्मक (satirical) राजनीतिक पहल है, जिसे आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने शुरू किया था। यह नाम एक पुराने विवाद के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आया था और धीरे-धीरे वायरल हो गया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel