प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (23 मई 2026) को 19वें रोजगार मेले के तहत देशभर के युवाओं को बड़ी सौगात दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने 51 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पत्र वितरित किए।
यह रोजगार मेला देश के 47 शहरों में एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें नई दिल्ली के आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और नियुक्ति पाने वाले युवाओं को शुभकामनाएं दीं।
युवाओं की भूमिका पर पीएम मोदी का जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के युवा ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले युवाओं को अवसर प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
India’s youth are playing a vital role in accelerating the journey towards a Viksit Bharat. Rozgar Mela reflects our Government’s commitment to empowering the Yuva Shakti with new opportunities.
https://t.co/u3CQqgrluM
— Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2026
कई मंत्रालयों में नियुक्तियां
इस भर्ती अभियान के तहत रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग सहित कई केंद्रीय मंत्रालयों में नियुक्तियां दी गईं।
वैश्विक अवसर और निवेश पर फोकस
प्रधानमंत्री ने हाल ही में अपनी पांच देशों की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया भर में भारत के युवाओं और तकनीकी प्रगति को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक कंपनियां भारत के साथ साझेदारी बढ़ाने को तैयार हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
सेमीकंडक्टर सेक्टर में नए मौके
पीएम मोदी ने बताया कि भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन विकसित की जा रही है। आने वाले समय में देश की 10 बड़ी सेमीकंडक्टर यूनिट्स वैश्विक स्तर पर पहचान बनाएंगी, जिससे युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर खुलेंगे।
राज्यों में भी रोजगार मेलों का विस्तार
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की पहल से प्रेरित होकर कई राज्यों में भी रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, असम, राजस्थान समेत कई राज्यों में अब तक 5.5 से 6 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।
केंद्र सरकार के अनुसार, अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के जरिए करीब 12 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel