उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कुछ दिन पहले हुए ब्लेड हमले के मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज में एक युवती पर ब्लेड से हमला करने के आरोप में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अब्दुल उर्फ़ सैफ का शव मंगलवार (9 दिसंबर 2025) को गंगा नदी में मिला। पुलिस पिछले पाँच दिनों से उसकी तलाश में जुटी थी।
शुरुआती जाँच में संकेत मिले हैं कि युवक ने आत्महत्या की होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ ने नदी में कूदकर जान दी। शव पानी में फूलने के बाद सतह पर आ गया और बहते हुए दिखाई दिया। अनुमान है कि उसकी मृत्यु को लगभग 24–48 घंटे हो चुके थे।
हिन्दू युवती पर ब्लेड से हमला करने वाला “मोहम्मद सैफ” का शव मिला।
मिर्जापुर गंगा नदी में मिली है “ब्लेड कांड” करने वाले की लाश ,, लगता है आत्महत्या कर लिया। pic.twitter.com/7VA1X9Tz5R
— Sudhir Mishra 🇮🇳 (@Sudhir_mish) December 10, 2025
आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया था और गिरफ्तारी में देरी होने पर अब तक उसके 14 रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। लगातार बढ़ते दबाव के चलते सैफ द्वारा यह कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था और रामबाग, कुरैशनगर सहित कई इलाकों में घर-घर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। आरोप है कि अब्दुल युवती का जबरन धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश कर रहा था, और विरोध करने पर उसने ब्लेड से युवती पर हमला किया था।
आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर स्थानीय लोगों ने पीड़िता के घर के बाहर धरना देकर कड़ी कार्रवाई की माँग भी की थी। अब नदी में शव मिलने के बाद यह मामला एक नए मोड़ पर पहुँच गया है। पुलिस आगे की जाँच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel