पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। बस्सी पठाना के पास एक यात्री बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए और घायलों को नजदीकी अस्पतालों—फतेहगढ़ साहिब और बस्सी पठाना—में भर्ती कराया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस पहले बिजली के खंभे से टकराई, लेकिन दुर्घटना के सही कारणों की जांच अभी जारी है।
इसी बीच पंजाब पुलिस ने एक अलग कार्रवाई में सीमा पार हथियार तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 6 पिस्तौल बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और पंजाब में हथियार सप्लाई करते थे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल सिंह, प्रणव शर्मा और गौरव राणा के रूप में हुई है। पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel