इंडिगो एयरलाइन में लगातार फ्लाइट रद्द होने और देरी की वजह से यात्रियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। पिछले दो दिनों में 1500 से ज़्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। इस घटनाक्रम के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने इंडिगो पर भारी जुर्माना और सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
गृह मंत्री अमित शाह भी मामले पर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री से हालात की विस्तृत जानकारी ली है। वहीं DGCA ने पायलटों के वीकली रेस्ट से जुड़े नए नियम को अस्थायी तौर पर वापस ले लिया है। इसके अलावा रेलवे ने भी यात्रियों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने और 116 अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है।

सरकार ने इस संकट को गंभीरता से लेते हुए इंडिगो की अव्यवस्था की हाई-लेवल जाँच शुरू कर दी है। नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने इंडिगो, DGCA और AAI के साथ बैठक कर एयरलाइन की तैयारियों पर नाराज़गी जताई। सरकार ने एयरलाइंस को सख्त हिदायत दी है कि वे यात्रियों को सही जानकारी दें और रिफंड व होटल स्टे जैसी सुविधाएँ सुनिश्चित करें।
DGCA ने तुरंत प्रभाव से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस (FDTL) पॉलिसी को अस्थायी रूप से रोक दिया है, ताकि ऑपरेशन को फिर से सामान्य किया जा सके। इसके साथ ही, DGCA ने पायलट एसोसिएशन से सहयोग की अपील की है और इंडिगो को नाइट लैंडिंग से अस्थायी छूट भी दी है।
#WATCH | Gujarat: A passenger weeps at Sardar Vallabhbhai Patel International Airport in Ahmedabad, long queues of passengers seen here as a few IndiGo flights stand cancelled yet again.
The Flight Duty Time Limitations (FDTL) orders of the DGCA have been placed in abeyance with… pic.twitter.com/8qmI72w2uN
— ANI (@ANI) December 6, 2025
देशभर के एयरपोर्ट्स पर यात्री बुरी तरह परेशान हैं। दिल्ली और मुंबई से सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। जम्मू एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी फ्लाइट्स 60 घंटे के लिए स्थगित कर दी गई हैं। सोशल मीडिया पर यात्रियों के जमीन पर सोने और रोते हुए कई वीडियो सामने आए हैं। एविएशन एक्सपर्ट सुभाष गोयल ने आरोप लगाया है कि इंडिगो ने नए रेस्ट रूल्स लागू होने के बावजूद पर्याप्त संख्या में पायलटों की भर्ती नहीं की, जिससे यह गंभीर संकट उत्पन्न हुआ।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel