रानीखेत, अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने स्मारक रेजिमेंट में जाकर वीर सैनिकों के बलिदान को नमन किया और सेना के गौरवशाली इतिहास को याद किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुमाऊं रेजिमेंट का इतिहास वीरता, शौर्य और बलिदान से भरा हुआ है। उन्होंने इसे अपने लिए गर्व और सम्मान का विषय बताते हुए कहा कि ऐसे स्मारक स्थलों पर जाकर शहीदों को नमन करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
#WATCH रानीखेत, अल्मोडा (उत्तराखंड): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/dUAznPXSr3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2025
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बचपन से ही उनका सेना के प्रति गहरा समर्पण रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन में उन्होंने अनुशासन, देशभक्ति और कर्तव्यबोध जैसे कई महत्वपूर्ण मूल्य सेना से ही सीखे हैं।
सीएम धामी ने देश की रक्षा में योगदान देने वाले सभी वीर जवानों और अग्निवीरों को नमन करते हुए कहा कि जब-जब देश उन्हें जिम्मेदारी सौंपता है, वे पूरी निष्ठा और साहस के साथ उसका निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों का यह समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
https://twitter.com/AHindinews/status/2003409498690703863
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। राज्य सरकार हमेशा सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel