उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गायक सरोज सरगम एक बार फिर विवादों में हैं। उन पर पहले से ही हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक गाने गाने और अभद्र टिप्पणियाँ करने के मामले में 6 FIR दर्ज हो चुकी हैं। इसके बावजूद उन्होंने एक और विवादित बयान देकर माहौल को और भड़का दिया है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर सरोज सरगम का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदू देवी माँ दुर्गा को लेकर अशोभनीय और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। वीडियो में उन्होंने माँ दुर्गा को लेकर गालियाँ और आपत्तिजनक उपमाएँ दीं। इस पर लोगों का गुस्सा दोगुना हो गया है और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं।
शर्मनाक, शर्मनाक, शर्मनाक, शर्मनाक………..
माँ दुर्गा पर फिर से बेहद अभद्र-आपत्तिजनक टिप्पणी। सरोज सरगम ने मिर्जापुर पुलिस की क़ानून व्यवस्था को दिखाया ठेंगा।
आज नवरात्रि के पहले दिन माँ दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी का विडियो बनाकर यूट्यूब में अपलोड किया। मिर्जापुर पुलिस 4 दिन से… pic.twitter.com/U4W48fK3vG
— Shubham Shukla (@ShubhamShuklaMP) September 22, 2025
वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मिर्जापुर पुलिस ने कमेंट किया कि सरोज सरगम के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। हालांकि, लोगों का कहना है कि अब तक दर्ज हुई कई FIR के बावजूद उन्हें खुलेआम बयानबाज़ी करने की छूट मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, “मिर्जापुर पुलिस अब हमारे धैर्य की परीक्षा ले रही है। सरोज सरगम खुलेआम पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। क्या अब कानून का डर खत्म हो चुका है?”
गौरतलब है कि सरोज सरगम पर आरोप है कि उन्होंने यूट्यूब पर हिंदू देवी-देवताओं, विशेषकर माँ दुर्गा और भगवान शिव के खिलाफ कई वीडियो और गाने पोस्ट किए थे। इनमें गालियों और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इस पर मिर्जापुर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्यवाही शुरू की और संबंधित वीडियो यूट्यूब से हटवा दिए गए।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel