केंद्र सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार (24 फरवरी) को पांच OTT प्लेटफॉर्म्स को भारत में बैन कर दिया है।
सरकार ने MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu नाम के प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, इन ऐप्स और वेबसाइट्स पर बेहद आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री दिखाई जा रही थी, जो नियमों का उल्लंघन करती थी।
IT एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
सरकार ने इन प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत की है। इस प्रावधान के तहत सरकार को ऑनलाइन कंटेंट को ब्लॉक करने का अधिकार प्राप्त है, यदि वह राष्ट्रीय कानूनों या नैतिक मानकों का उल्लंघन करता हो।
सरकार के फैसले के बाद अब इन प्लेटफॉर्म्स को भारत में एक्सेस नहीं किया जा सकेगा।
Five obscene OTT platforms have been blocked by the Ministry of Information and Broadcasting – MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel and Jugnu: Government Sources
— ANI (@ANI) February 24, 2026
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने अश्लील कंटेंट परोसने वाले प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कदम उठाया है। जुलाई 2025 में भी कई OTT ऐप्स पर कार्रवाई हुई थी, जिनमें Ullu और ALTT समेत करीब 25 ऐप्स को ब्लॉक किया गया था।
इसके अलावा वर्ष 2023 में भी 18 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को अश्लील और पोर्नोग्राफिक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में प्रतिबंधित किया गया था।
सरकार का सख्त संदेश
सरकार ने साफ किया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अश्लीलता फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐप्स को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि इंटरनेट पर सुरक्षित और जिम्मेदार कंटेंट सुनिश्चित करने के लिए ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel