पश्चिम बंगाल के Howrah जिले के संकराइल इलाके में सोमवार (25 मई 2026) को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात आरोपी सनी मोल्ला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे इलाके में सार्वजनिक रूप से घुमाया, जिससे स्थानीय लोगों में चर्चा तेज हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी सनी मोल्ला कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़ा एक संविदा होम गार्ड था और लंबे समय से क्षेत्र में रंगदारी वसूली और दबंगई का नेटवर्क चला रहा था।
After Akash Singh yesterday, today Police Paraded TMC's Chotta Don Sunny Molla at Sankrail. He was a Contractual Home Guard accused of mass extortion from public. pic.twitter.com/k1EB9oxwcX
— Sudhanidhi Bandyopadhyay (@SudhanidhiB) May 25, 2026
आरोप है कि वह व्यापारियों और छोटे दुकानदारों से नियमित रूप से पैसे वसूलता था। विरोध करने पर धमकी देना, मारपीट करना और व्यापार बंद कराने की चेतावनी देना उसकी आम रणनीति थी। स्थानीय लोग उसे “छोटा डॉन” के नाम से जानते थे।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ जबरन वसूली, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे इलाके में घुमाकर लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की कि वर्षों से डर का माहौल बनाने वाले अपराधियों पर अब सख्त कार्रवाई की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel