सागरिका घोष, जो तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद और पत्रकार हैं, को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) की ओर से एक कानूनी नोटिस मिला है। यह नोटिस कोलकाता पुलिस की शिकायत के आधार पर भेजा गया है।
पुलिस का आरोप है कि सागरिका घोष के सोशल मीडिया अकाउंट से हिंसा से जुड़ा भ्रामक कंटेंट साझा किया गया, जो समाज में तनाव पैदा कर सकता है। पुलिस ने संबंधित वीडियो को “तथ्यों से परे” बताया है और इसे लेकर जांच शुरू कर दी है।
‘X’ की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि यह नोटिस सरकारी एजेंसी के अनुरोध पर पारदर्शिता के तहत भेजा गया है। प्लेटफॉर्म ने सागरिका घोष को यह विकल्प दिया है कि वह या तो संबंधित पोस्ट हटाएं या फिर कानूनी सलाह लेकर आगे की कार्रवाई करें।
Oh really @KolkataPolice . Now you’re sending take down notices to X on truth telling videos . Why don’t you take action against the violence instead? pic.twitter.com/p0ma2XLfcw
— Sagarika Ghose (@sagarikaghose) May 8, 2026
गौरतलब है कि सागरिका घोष पहले भी सोशल मीडिया पर अपने विवादित पोस्ट को लेकर चर्चा में रही हैं। उन पर कई बार बिना तथ्यों की पुष्टि किए भ्रामक जानकारी साझा करने के आरोप लग चुके हैं।
नोटिस मिलने के बाद सागरिका घोष ने पलटवार करते हुए कोलकाता पुलिस से सवाल किया है कि वे हिंसा की घटनाओं पर कार्रवाई करने के बजाय वीडियो हटाने पर क्यों जोर दे रहे हैं।
फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी है और आने वाले समय में इस पर और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel