महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में हो रहे महानगरपालिका चुनावों के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना खाता खोल लिया है। कल्याण–डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी की दो महिला उम्मीदवार बिना किसी विरोध के निर्विरोध विजयी हो गई हैं। कल्याण महानगरपालिका से रेखा चौधरी और आसावरी नवरे की जीत तय मानी जा रही है, जिससे पार्टी में उत्साह का माहौल है।
इन दोनों महिला उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें बधाई दी और अभिनंदन किया। यह जीत मतदान और परिणाम घोषित होने से पहले ही तय हो गई, क्योंकि इनके खिलाफ किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
कल्याण डोंबिवलीत भाजपाचा निर्णायक शुभारंभ !
कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका निवडणुकीत भाजपाने महायुतीच्या विजयाचा शुभारंभ केला. प्रभाग क्र. १८ मधून रेखाताई चौधरी आणि प्रभाग क्र. २६-क मधून आसावरीताई केदार नवरे यांचा नगरसेविका पदी बिनविरोध विजय झाला.
या विजयानंतर दोन्हीही विजयी… pic.twitter.com/vw3ryc11fv
— Ravindra Chavan (@RaviDadaChavan) December 31, 2025
दरअसल, कल्याण–डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह स्थिति सामने आई कि बीजेपी की इन दोनों उम्मीदवारों के मुकाबले किसी भी अन्य दल या निर्दलीय उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा। इसी कारण उनकी जीत निर्विरोध मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी शेष है।
कल्याण पूर्व क्षेत्र से पैनल क्रमांक 18 अ (कचोरे, नेतीवली टेकड़ी, गावदेवी, नेतीवली–मेट्रोमॉल, शास्त्रीनगर) से पूर्व नगरसेविका रेखा राजन चौधरी बीजेपी की उम्मीदवार हैं। वहीं, डोंबिवली पूर्व क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 26 क (म्हात्रे नगर, राजाजी पथ, रामनगर, शिव मार्केट, सावरकर रोड) से आसावरी केदार नवरे चुनाव मैदान में थीं। इन दोनों पैनलों में किसी भी अन्य प्रत्याशी का नामांकन न होने के कारण इनकी जीत तय मानी जा रही है।
हालांकि, चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों की जांच और अंतिम उम्मीदवार सूची जारी होना अभी बाकी है, जिसके बाद औपचारिक रूप से निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी। इसके लिए अभी लगभग दो दिन का इंतजार किया जाना है।
इस खबर के सामने आने के बाद कल्याण–डोंबिवली इलाके में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसे मतदान से पहले पार्टी के लिए एक बड़ी राजनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है, जबकि मतगणना 16 जनवरी को होगी। नामांकन की प्रक्रिया 23 से 30 दिसंबर 2025 के बीच पूरी हुई थी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 2 जनवरी 2026 तय की गई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel