click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: पीएम मोदी का हमला- “महाविकास अघाड़ी की गाड़ी में न पहिया, न ही ब्रेक, महिलाओं को देते हैं गाली”
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Maharashtra > पीएम मोदी का हमला- “महाविकास अघाड़ी की गाड़ी में न पहिया, न ही ब्रेक, महिलाओं को देते हैं गाली”
Maharashtra

पीएम मोदी का हमला- “महाविकास अघाड़ी की गाड़ी में न पहिया, न ही ब्रेक, महिलाओं को देते हैं गाली”

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को पीएम मोदी ने धुले में चुनावी रैली को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने रैली में कहा कि महाविकास अघाड़ी के लोग महिलाओं को गाली दे रहे हैं।

Last updated: 2024/11/08 at 4:56 PM
One India News Team
Share
7 Min Read
SHARE

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के धुले में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सभा में आई जनता आभार जताया और इसके बाद महाविकास अघाड़ी पर जमकर बरसे। पीएम मोदी ने रैली में कहा कि महाराष्ट्र से मैंने जब भी कुछ मांगा है, महाराष्ट्र के लोगों ने दिल खोलकर मुझे अपना आशीर्वाद दिया है।

Contents
MVA के लोग महिलाओं को गाली दे रहे- पीएम मोदीआपके आशीर्वाद से महायुति की सरकार बनी- पीएम मोदीमराठी को अभिजात भाषा का दर्जा दिया- पीएम मोदीहम आदिवासी परंपरा को पहचान दे रहे- पीएम मोदीकांग्रेस एक जाति को दूसरे से लड़ा रही- पीएम मोदीकांग्रेस का एजेंडा SC/ST समाज को तोड़ना- पीएम मोदी

MVA के लोग महिलाओं को गाली दे रहे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने रैली में कहा कि महाविकास अघाड़ी के लोग महिलाओं को गाली दे रहे हैं। महाराष्ट्र की जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। वे महिलाओं को सशक्त नहीं होने देना चाहते हैं। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि MVA के लोग महिलाओं को नीचा दिखाते हैं। ये लाडली बहना योजना को बंद कर देंगे। कांग्रेस और उसके साथियों ने ठान लिया है कि अगर उन्हें सत्ता मिली, तो सबसे पहले इस योजना को बंद कर देंगे। इसलिए महाराष्ट्र की हर महिला को इन अघाड़ी वालों से सतर्क रहना है। ये लोग कभी नारीशक्ति की सशक्त होते हुए नहीं देख सकते। पीएम मोदी ने धुले की जनसभा में कहा कि विकसित महाराष्ट्र-विकसित भारत के लिए हमारी बहनों-बेटियों का जीवन आसान बनाना, उन्हें सशक्त करना बहुत जरूरी है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो पूरा समाज तेजी से प्रगति करता है। इसलिए, पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने महिलाओं को केंद्र में रखकर बड़े फैसले लिए हैं।

#WATCH | Dhule, Maharashtra: Addressing a public rally, PM Narendra Modi says, "… The opposition is trying everything to stop the Majhi Ladki Bahan Yojana. Congress ecosystem members have reached the courts against this scheme. They want to discontinue this scheme as soon as… pic.twitter.com/4TiHhj1YnF

— ANI (@ANI) November 8, 2024

पीएम मोदी ने कहा कि पूरा महाराष्ट्र देख रहा है कि कांग्रेस और अघाड़ी वाले लोग अब महिलाओं को किस तरह गाली देने पर उतर आए हैं। कैसी-कैसी अभद्र भाषा, कैसे-कैसे कमेंट, महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश। महाराष्ट्र की कोई माता-बहन कभी भी अघाड़ी वालों के इस कृत्य को माफ नहीं कर सकती।

आपके आशीर्वाद से महायुति की सरकार बनी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आपने महाअघाड़ी वालों के धोखे से बनी सरकार के 2.5 साल देखें हैं। इन लोगों ने पहले सरकार लूटी और फिर महाराष्ट्र के लोगों को लूटने में भी वो लोग लग गए थे। इन लोगों ने मेट्रो परियोजनाओं को ठप्प कर दिया। वधावन पोर्ट के काम में अड़ंगा लगा दिया, समृद्धि महामार्ग बनने में रुकावटें पैदा की। अघाड़ी वालों ने हर उस योजना पर रोक लगा दी, जिससे महाराष्ट्र के लोगों का भविष्य निश्चित उज्ज्वल होने वाला था। फिर आपके आशीर्वाद से यहां महायुति की सरकार बनी। महायुति की सरकार ने 2.5 वर्षों में महाराष्ट्र ने विकास के नए रिकॉर्ड बनाएं। शिंदे जी की कमान में 2.5 वर्षों में महाराष्ट्र को उसका गौरव और विकास का भरोसा वापस मिला है।

#WATCH | Dhule, Maharashtra: Addressing a public rally, PM Narendra Modi says, "BJP, Mahayuti, and each candidate of Mahayuti needs your blessings. The speed of development in Maharashtra in the last 2.5 years will be continued. We will take the growth of Maharashtra to new… pic.twitter.com/w9pA4VyAsU

— ANI (@ANI) November 8, 2024

मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा दिया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने चुनावी रैली में कहा कि मुझे गर्व है कि हमारी सरकार ने मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा दिया है। मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा मिले, ये दशकों से महाराष्ट्र के लोगों की इच्छा थी। कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र और केंद्र, दोनों जगह एक साथ सरकारें चलाईं। लेकिन, मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा मिले, इन्हें इसकी जरूरत नहीं लगी। इन्होंने हमेशा मराठी भाषा के सम्मान की मांग को अनदेखा किया। उन्हें अब भी परेशानी हो रही है कि मोदी ने ये काम कैसे कर दिया, क्यों कर दिया! महाराष्ट्र के नाम पर राजनीति करने वाले अघाड़ी वालों का यही असली चेहरा है।

हम आदिवासी परंपरा को पहचान दे रहे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आदिवासियों के हितों की भी बात की। पीएम ने कहा कि आदिवासी विरासत को न्याय मिले, आदिवासी युवाओं के बेहतर भविष्य के काम में दशकों लग गए। जब अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आई, तब अलग आदिवासी मंत्रालय बना। तब पहली बार आदिवासी हितों को, इस समाज की अपेक्षाओं को महत्व मिला। हमारी सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की शुरुआत की है। इसका मकसद यही है कि आदिवासी परंपरा को पहचान मिले। इस बार 15 नवंबर से अगले 1 वर्ष तक हम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्मजयंती मनाएंगे।

कांग्रेस एक जाति को दूसरे से लड़ा रही- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने का खतरनाक खेल खेला जा रहा है। और ये खेल इसलिए खेला जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस कभी दलितों-पिछड़ों-आदिवासियों को आगे बढ़ते नहीं देख सकती। यही कांग्रेस का इतिहास है। भाजपा ने हमेशा ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीयत से काम किया है। इस संकल्प का प्रमुख हिस्सा हमारा आदिवासी समाज भी है। ये वो समाज है, जिनका देश की आजादी में, देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों ने कभी आदिवासी गौरव, आदिवासी स्वाभिमान पर ध्यान नहीं दिया।

कांग्रेस का एजेंडा SC/ST समाज को तोड़ना- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा है – किसी भी तरह SC/ST समाज की एकता को तोड़े, OBC समाज की एकता को चकनाचूर कर दें। कांग्रेस चाहती है कि SC समाज अलग-अलग जातियों में बिखरा रहे, ताकि SC समाज की सामुहिक शक्ति कमजोर पड़ जाए। कांग्रेस OBC और ST समाज को भी अलग-अलग जातियों में बाटनें की कोशिश कर रही है।

#WATCH | Dhule, Maharashtra: Addressing a public rally, PM Narendra Modi says, "Congress' agenda is to create a rift between all the tribal communities of the country… When Congress tried this conspiracy with religious groups, it led to the partition of the country. Now… pic.twitter.com/c4bcyKWVO5

— ANI (@ANI) November 8, 2024

You Might Also Like

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को कानूनी नोटिस: गणेश पूजा और मासिक धर्म पर टिप्पणी बनी विवाद की वजह

TMC में बड़ा राजनीतिक भूचाल: राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं

देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, BJP नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी युवक को पड़ी भारी, कॉमेडी शो के वायरल वीडियो के बाद कंपनी ने नौकरी से निकाला

सपना चौधरी को कोर्ट से अंतरिम राहत, पति यशवीर साहू पर संपर्क और नजदीक आने पर रोक

TAGGED: @india, Breaking news, Dhule, election 2024, hindi news, maharastra election 2024, maharastra government, maharastra news, Narendra Modi, newschannelinindia, oneindianews, pm modi, top news, top news channel, पीएम मोदी, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team November 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article CM योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना, जानें क्या कहा
Next Article PM मोदी ने जैनाचार्य रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज का लिया आशीर्वाद, समाज में उनके योगदान को सराहा

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को कानूनी नोटिस: गणेश पूजा और मासिक धर्म पर टिप्पणी बनी विवाद की वजह
India Top News June 10, 2026
TMC में बड़ा राजनीतिक भूचाल: राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
Assam Elections India Top News West Bengal June 10, 2026
देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, BJP नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना
India Top News Uttarakhand June 10, 2026
महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी युवक को पड़ी भारी, कॉमेडी शो के वायरल वीडियो के बाद कंपनी ने नौकरी से निकाला
Elections India Top News June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.