उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। यह बयान उस समय दिया गया जब पत्रकारों ने उनसे प्रधानमंत्री द्वारा एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील पर सवाल किया था।
वीडियो में सांसद पहले तंज कसते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हैं और प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं को लेकर टिप्पणी करते हैं। इसके बाद वे कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हैं। यह बयान उस समय दिया गया जब वे अन्य नेताओं के साथ राज्यपाल को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे।
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रति एक सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है।
यह कृत्य राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 11, 2026
सीएम योगी की कड़ी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और यह राजनीतिक संस्कारों के पतन को दर्शाता है।
सीएम योगी ने कहा कि यह न केवल प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि 145 करोड़ भारतीयों के जनादेश और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी आघात है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता समय आने पर ऐसे आचरण का जवाब देगी।
राजनीतिक माहौल गरमाया
इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर भारी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel