click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: UNSC ने गाजा में युद्धविराम का प्रस्ताव किया पास, जानें सीजफायर के प्लान में क्या-क्या है शामिल?
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > World > UNSC ने गाजा में युद्धविराम का प्रस्ताव किया पास, जानें सीजफायर के प्लान में क्या-क्या है शामिल?
World

UNSC ने गाजा में युद्धविराम का प्रस्ताव किया पास, जानें सीजफायर के प्लान में क्या-क्या है शामिल?

यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने, 31 मई को यह युद्धविराम प्रस्ताव सामने रखा था. उन्होंने इसे इजरायल की पहल बताया था.

Last updated: 2024/06/11 at 4:29 PM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम के लिए एक प्रस्ताव को पारित किया. संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव के समर्थन में 14 वोट पड़े हैं. UNSCके स्थायी स्दस्य और वीटो अधिकार रखने वाले रूस ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया.

Contents
सदस्य देशों ने प्रस्ताव पर क्या कहा?एकमात्र अरब सदस्य ने किया समर्थनरूस ने बताया क्यों नहीं किया समर्थनक्या कहता है तीन चरणों वाला यह प्रस्ताव? 

हमास ने अमेरिका द्वारा तैयार प्रस्ताव को अपनाए जाने का स्वागत किया. फिलिस्तीनी ग्रुप ने एक बयान में कहा कि वह योजना के सिद्धांतों को लागू करने में मध्यस्थों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है.  हमास के मुताबिक योजना ‘हमारे लोगों की मांगों और प्रतिरोध के अनुरूप हैं.’

बता दें यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने, 31 मई को यह युद्धविराम प्रस्ताव सामने रखा था. उन्होंने इसे इजरायल की पहल बताया था. इस प्रस्ताव में तीन चरणों में एक व्यापक युद्धविराम योजना पेश की गई है.

सदस्य देशों ने प्रस्ताव पर क्या कहा?

यूएन में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफ्रील्ड ने प्रस्ताव पारित होने के बाद कहा कि युद्ध आज ही रुक सकता है, बशर्ते कि हमास सुरक्षा परिषद द्वारा पारित इस समझौते को स्वीकार कर ले.  उन्होंने कहा कि अब एक नया रास्ता अपनाने का अवसर मौजूद है और अमेरिका ये सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि इजरायल अपनी ज़िम्मेदारियां निभाए, बशर्ते कि हमास भी इस युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है.

इजरायल की प्रतिनिधि रेयूत शापिर बेन नैफ्तली ने कहा कि उनके देश के लक्ष्य 7 अक्टूबर के बाद से ही, बिल्कुल स्पष्ट रहे हैं, सभी बन्धकों को वापिस लौटाना, हमास की क्षमताओं को ध्वस्त करना… और ये सुनिश्चित करना कि गाजा भविष्य में इजरायल के लिए कोई ख़तरा नहीं बने.’ उन्होंने कहा, ‘जैसाकि हम इस चैंबर में भी कई बार कह चुके हैं, जब ये लक्ष्य हासिल हो जाएंगे, तो युद्ध ख़त्म हो जाएगा.’

एकमात्र अरब सदस्य ने किया समर्थन

परिषद के एकमात्र अरब सदस्य अल्जीरिया ने प्रस्ताव का समर्थन किया. अल्जीरिया के संयुक्त राष्ट्र राजदूत अमर बेंडजामा ने परिषद को बताया, ‘हमारा मानना ​​है कि यह तत्काल और स्थायी युद्धविराम की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा सकता है,’ उन्होंने कहा, ‘यह फिलिस्तीनियों के लिए आशा की किरण है, यह हत्या को रोकने का समय है.’

रूस ने बताया क्यों नहीं किया समर्थन

सुरक्षा परिषद में रूस के स्थाई प्रतिनिधि वैसिली नेबेन्जिया ने कहा कि उनके देश ने, अनेक चिंताओं के कारण, मतदान में हिस्सा नहीं लिया. उन्होंने कहा, ‘सैन्य भड़काव शुरू होने के समय से ही हम, एक स्थाई युद्धविराम व्यवस्था की ज़रूरत की हिमायत करते रहे हैं, जिसमें बंधकों की रिहाई और गाजा पट्टी में मानवीय सहायता की व्यवस्था की शर्त भी शामिल थी.’

रूस के राजदूत ने कहा कि प्रस्ताव में हमास से इस समझौते को स्वीकार करने की अपील की गई है, मगर अभी यह साफ नहीं है कि क्या इजरायल ने आधिकारिक रूप से इस समझौते के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है, जैसाकि इस प्रस्ताव में लिखा गया है.

वैसिली नेबेन्जिया ने इजरायली नेताओं के इन बयानों का हवाला दिया कि युद्ध तब तक जारी रहेगा, जब तक कि हमास को पूरी तरह हरा नहीं दिया जाता है, ऐसे में उन्होंने सवाल पूछा, ‘इजरायल आखिरकार विशिष्ठ रूप में किस बात पर सहमत हुआ है.’

क्या कहता है तीन चरणों वाला यह प्रस्ताव? 

ग़ाज़ा में युद्ध दीर्घकालिक युद्धविराम को इस प्रस्ताव को तीन चरणों में लागू करने की बात कही गई है. पहले चरण में, एक पूर्ण और व्यापक युद्धविराम तत्काल लागू किया जाएगा, हमास के पास बंधक तमाम लोगों को तत्काल रिहा किया जाएगा, फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई होगी, हमास के कब्जे में जिन कुछ बंधकों की मौत हो चुकी है, उनके शव लौटाए जाएंगे.

प्रस्ताव में, इजरायली सेना से, गाजा के आबादी वाले इलाक़ों से हटने, पूरे गाजा क्षेत्र में लोगों को अपने घरों को वापिस लौटने की अनुमति देने का आहवान किया गया है. साथ ही सुरक्षित और कारगर मानवीय सहायता आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने का भी आग्रह किया गया है.

दूसरे चरण में, गाजा में बाकी बचे बंधकों की रिहाई के बदले में, युद्ध का स्थाई अन्त होगा, और इसराइली सेनाएं, ग़ाज़ा से पूरी तरह हट जाएंगी.

तीसरे चरण में, गाजा की पुनर्निर्माण योजना शुरू होगी, गाजा में मौत का शिकार हो चुके बंधकों के शव इजरायल को लौटाए जाएंगे.

हमास के 7 अक्टूबर को इजरायल पर किए गए अब तक के सबसे बड़े हमले में 1200 लोग मारे गए जबकि उसने करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया और अपने साथ गाजा ले गए. इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी और फिलिस्तीनी ग्रुप के कब्जे वाले गाजा पट्टी पर हमले शुरू कर दिए. इजरायली हमलों में अब तक 37, 000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं.

You Might Also Like

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को कानूनी नोटिस: गणेश पूजा और मासिक धर्म पर टिप्पणी बनी विवाद की वजह

TMC में बड़ा राजनीतिक भूचाल: राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं

देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, BJP नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी युवक को पड़ी भारी, कॉमेडी शो के वायरल वीडियो के बाद कंपनी ने नौकरी से निकाला

सपना चौधरी को कोर्ट से अंतरिम राहत, पति यशवीर साहू पर संपर्क और नजदीक आने पर रोक

TAGGED: @india, america, breakingnews, ceasefire proposal in Gaza, hindinews, international news, ISRAEL, oneindianews, oneindianewscom, Palestinian group, UN Ambassador Amr Bendjamaa, UN Security Council, unsc, US President Joe Biden

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team June 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article मुंबई ATS ने फर्जी दस्तावेजों के साथ 4 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार
Next Article ‘भारत को नई ऊंचाइयों पर…’,तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी को दी बधाई

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को कानूनी नोटिस: गणेश पूजा और मासिक धर्म पर टिप्पणी बनी विवाद की वजह
India Top News June 10, 2026
TMC में बड़ा राजनीतिक भूचाल: राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
Assam Elections India Top News West Bengal June 10, 2026
देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, BJP नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना
India Top News Uttarakhand June 10, 2026
महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी युवक को पड़ी भारी, कॉमेडी शो के वायरल वीडियो के बाद कंपनी ने नौकरी से निकाला
Elections India Top News June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.