वेनेजुएला की राजधानी कराकस में शनिवार, 3 जनवरी 2026 की सुबह अचानक तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब अमेरिका ने हवाई हमले (एयर स्ट्राइक) किए। स्थानीय समय के अनुसार, सुबह लगभग 2 बजे शहर में तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। चश्मदीदों ने बताया कि आकाश में कम ऊँचाई पर उड़ते विमान देखे गए, जिनकी गड़गड़ाहट और आसमान में हलचल ने नागरिकों में भय और दहशत फैला दी।
Caracas a las 2 de la Mañana #Caracas #venezuela pic.twitter.com/jh8URRlIvy
— David (@anthonyseijas2) January 3, 2026
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में काराकस के साथ-साथ मिरांडा, अरागुआ और ला ग्वायरा राज्यों में नागरिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। खबरों के अनुसार राजधानी के एयरपोर्ट पर भी हमले किए गए, जिससे हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कम से कम सात जोरदार धमाकों की पुष्टि की गई है। इन वीडियो में आसमान में चमक और शहरवासियों की घबराहट स्पष्ट दिखाई दे रही है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुँचने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने तुरंत देश में आपातकाल (इमरजेंसी) की घोषणा कर दी। मादुरो ने जनता से अपील की कि वे “साम्राज्यवादी आक्रमण को हराने के लिए संगठित हों।” उन्होंने जनता से शांत रहने और सरकार के निर्देशों का पालन करने की भी हिदायत दी। इस घटनाक्रम ने कराकस और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और राजनीतिक तनाव को बढ़ा दिया है, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया को लेकर गहरी नजरें लगी हुई हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel