Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 26°C

PM मोदी के अमेरिका दौरे से पहले बाइडेन सरकार ने यूं किया गुणगान, कहा- भारत आज वैश्विक मंच पर..

PM मोदी के अमेरिका दौरे से पहले बाइडेन सरकार ने यूं किया गुणगान, कहा- भारत आज वैश्विक मंच पर..

दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत (India) अब विश्व स्तर पर ‘महत्वपूर्ण भूमिका’ निभा रहा है. भारत के साथ साझेदारी अमेरिका (America) के लिए सबसे मजबूत संबंधों में से एक है. यह कहना है अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के शीर्ष अधिकारी कर्ट कैंपबेल का. कैंपबेल इसी महीने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के बारे में बात कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की.

कर्ट कैंपबेल (Kurt M. Campbell) जो कि इंडो-पैसिफिक रीजन के मामलों की पकड़ रखते हैं, वो ये मानते हैं कि भारत वैश्विक स्तर पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. कर्ट कैंपबेल ने मंगलवार, 6 जून को हडसन इंस्टीट्यूट थिंक टैंक से बातचीत में कहा कि दुनिया भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुलाकात की ओर देख रही है. जैसा कि भारत विश्व स्तर पर ‘महत्वपूर्ण भूमिका’ निभा रहा है, तो हम चाहते हैं कि भारत अमेरिकी की दोस्ती और मजबूत हो.

इससे पहले अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने भी भारत की तारीफों के पुल बांधे थे. अमेरिकी अधिकारी वेदांत पटेल ने कहा, “हम इस महीने के अंत में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा की मेजबानी करने के लिए बहुत उत्सुक हैं.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे.

वहीं, भारतीय लोकतंत्र को लेकर उठाए गए एक सवाल पर व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा- भारत एक ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो लगातार विकास कर रहा है. उन्होंने कहा हम कहेंगे कि जिसे भी भारत में वाइब्रेंट डेमोक्रेसी से रूबरू होना है वो दिल्ली जाकर खुद इसे देखे.

जॉन किर्बी ने कहा- “हमें तब खुशी होगी कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर आएंगे, उस वक्त हम उनसे लोकतंत्र के संस्थानों की ताकत पर भी चर्चा करेंगे.” बता दें कि दुनिया में अमेरिका को सबसे पुराना और भारत को सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश माना जाता है. अमेरिका की आबादी 33 करोड़ और भारत की आबादी 142 करोड़ से ज्यादा है.

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.