Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 27°C

पाकिस्तान से बड़ी खबर, इमरान खान पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराने वाले वकील को गोलियों से भूना

पाकिस्तान से बड़ी खबर, इमरान खान पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराने वाले वकील को गोलियों से भूना

पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है। इमरान खान पर देशद्रोह का मामला सामने आने और उनके अदालत में जाने के बीच पाकिस्तान में भयानक हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसी बीच ताजा जानकारी के अनुसार जिस वकील ने इमरान खान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया था, उस वकील की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने वकील पर गोलीबारी की, जिससे वकील की मौत हो गई। जिस समय हमलावरों ने वकील को घेरा उस वक्त वे अदालत जा रहे थे। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के एक वकील अब्दुल रज्जाक शार की मंगलवार को क्वेटा के एयरपोर्ट रोड पर अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गोली लगने के बाद वकील को तुरंत क्वेटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। क्वेटा सिविल अस्पताल में सर्जन आयशा रियाज ने पत्रकारों को बताया कि हमले में शार को 16 गोलियां लगी थीं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गुल मुहम्मद ने बताया कि तीन बाइक पर आए थे सवार, उन्होंने वकील पर तब हमला किया, जब वे एक मामले में अपने वाहन से सुप्रीम कोर्ट जा रहे थे। उन्होंने बताया कि शार के सीने, गर्दन और पेट में गोली मारी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रधानमंत्री के विशेष सहायक (एसएपीएम) अताउल्लाह तरार ने हत्या की निंदा की है। साथ ही कहा कि शार ने बलूचिस्तान हाईकोर्ट (बीएचसी) में विपक्षी नेता खान के खिलाफ देशद्रोह के तहत मुकदमा चलाने की याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से उनकी हत्या की गई है।

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.