Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 27°C

ऑनलाइन गेम से खेला गया धर्म परिवर्तन का खेल, NCPCR ने गेमिंग प्लेटफॉर्म के खिलाफ की जांच की मांग

ऑनलाइन गेम से खेला गया धर्म परिवर्तन का खेल, NCPCR ने गेमिंग प्लेटफॉर्म के खिलाफ की जांच की मांग

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग के झांसे में फंसाकर जैन धर्म के लड़के के दूसरे धर्म में परिवर्तन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले की जांच को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने अपने संज्ञान में ले लिया था। वह इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब आयोग को नाबालिग लड़के के धर्मांतरण के संबंध में गेमिंग प्लेटफॉर्म की संलिप्ता नजर आ रही है।

आयोग ने इस संबंध में ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म फोर्टनाइट और इंस्टैंट मैसेजिंग सोशल प्लेटफॉर्म ‘डिस्कॉर्ड’ के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जांच की मांग की है। Meity सचिव को लिखे एक पत्र में NCPCR के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा कि जांच से खुलासा हुआ है कि नाबालिग को धर्मांतरण कराने के पीछे दो लोगों का हाथ है। उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म फोर्टनाइट के माध्यम से ही बच्चे का माइंड वॉश किया है।

अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति महाराष्ट्र के ठाणे का रहने वाला है। वहीं दूसरा आरोपी संजय नगर में एक मस्जिद का मौलवी नान्नी उर्फ अब्दुल रहमान है। रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान पता चला है कि जैन लड़के के धर्मांतरण के पीछे रहमान की भूमिका है। उसने ही नाबालिग से कहा था कि आयत पढ़ोगे तो ऑनलाइन गेम में लगातार जीत मिलेगी।

एनसीपीसीआर ने आरोप लगाया कि नाबालिग लड़के को उक्त गेमिंग प्लेटफॉर्म, फोर्टनाइट के माध्यम से बातचीत में फुसलाया गया। सोशल मीडिया मंच डिस्कोर्ड के माध्यम से भी बच्चे का धार्मिक रूपांतरण में उसका ब्रेनवॉश किया गया। आयोग ने फोर्टनाइट और डिस्कोर्ड के खिलाफ जांच शुरू करने और मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट देने का अनुरोध किया।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.