Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 28°C

अमेरिका तक पहुंची कनाडा के जंगलों की आग, ओटावा के बाद न्यूयॉर्क में छाया धुआं

अमेरिका तक पहुंची कनाडा के जंगलों की आग, ओटावा के बाद न्यूयॉर्क में छाया धुआं

कनाडा के जंगलों में भयानक आग लग गई है। आग के कारण ये जंगल जलते हुए दूर से ही देखे जा सकते हैं। इन जंगलों में लगी आग कितनी भयावह है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग 33 हजार वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैल चुकी है।

जंगल में भयानक अग्निकांड के कारण बड़ी संख्या में पशु पक्षियों की मौत भी हुई है। आग की वजहर से इस पूरे इलाके में बड़ी संख्या में रहने वाले लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। कनाडा के जंगल की आग का धुआं बुधवार को अमेरिका के पूर्वी तट और पश्चिमी मध्य इलाके तक फैल गया है। इस कारण प्रभावित इलाकों के एयरपोर्ट्स पर कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। खेल गतिविधियां भी स्थगित हुई हैं।

कनाडा के अधिकारियों का कहना है कि यह कनाडा की सबसे खराब जंगल की आग है। देश के विभिन्न हिस्सों से धुआं अमेरिका में फैल रहा है। कनाडा की राजधानी ओटावा के डाउनटाउन में धुआं इतना घना था कि ओटावा नदी के उस पार के कार्यालय टॉवर मुश्किल से दिखाई दे रहे थे। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से 950 से अधिक अग्निशामक और अन्य कर्मी पहुंचे हैं और के जल्द ही आने की उम्मीद हैं।

वाशिंगटन में, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कनाडा में 600 से अधिक अग्निशामक और उपकरण भेजे हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने सहायता प्रदान करने के लिए कुछ अमेरिकी राज्यपालों और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है।

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.