Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

कैंसर से जंग हार गए उस्ताद राशिद खान, संगीत जगत में पसरा शोक

कैंसर से जंग हार गए उस्ताद राशिद खान, संगीत जगत में पसरा शोक

संगीत जगत की ओर से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर सिंगर राशिद खान का निधन हो गया है. वे काफी लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे. वे कोलकाता के एक अस्पताल में एडमिट थे. उनके निधन की जानकारी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शेयर की है. वे हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक का बड़ा नाम थे और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपना योगदान दिया.

 

संगीतकार को पिछले महीने सेरेब्रल अटैक आया था, जिसके बाद उनकी सेहत बिगड़ती चली गई. उस्ताद राशिद खान रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखते थे. शुरू में उनका टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में इलाज चल रहा था. दिग्गज संगीतकार की इच्छा को देखते हुए उनके आगे का इलाज कोलकाता में हुआ.

उस्ताद निसार हुसैन खान से मिली थी तालीम

उस्ताद राशिद खान का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था. उन्हें संगीत की शुरुआती शिक्षा उस्ताद निसार हुसैन खान से मिली थी. वे उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के भतीजे थे, जिन्होंने संगीत में उनकी प्रतिभा को पहचाना था और मुंबई में उन्हें इसकी तालीम दी थी.

राशिद खान के फेमस गाने

बता दें कि सिंगर  राशिद खान ने इंडस्ट्री में कई शानदार गाने दिए हैं. सिंगर के टॉप गानों की बात करें तो वह इंडस्ट्री में ‘तोरे बिना मोहे चैन’ नहीं जैसा सुपरहिट गाना गाया था. वहीं वह शाहरुख खान की फिल्म माई नेम इज खान में भी गाना गा चुके हैं. वह ‘राज 3’, ‘कादंबरी’, ‘शादी में जरूर आना’, ‘मंटो’ से लेकर ‘मीटिन मास’ जैसी फिल्मों में गाने गा चुके हैं. वहीं उनके एक हिट गाने में  ‘जब वी मेट’ का ‘आओगे जब तुम ओ साजना’ भी शामिल है. जिसे आज भी लोग बड़ी पसंद से सुनते हैं.

 

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.