Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

‘तमिलनाडु को लूटने वाले अब भाजपा की बढ़ती ताकत से डरे हुए हैं’, PM मोदी का DMK और कांग्रेस पर हमला

‘तमिलनाडु को लूटने वाले अब भाजपा की बढ़ती ताकत से डरे हुए हैं’, PM मोदी का DMK और कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी केरल यात्रा के बाद मंगलवार को ‘एन मन एक मक्कल’ पदयात्रा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए तमिलनाडु के तिरुपुर पहुंचे। यहां उन्होंने  एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा से कहा कि 2024 में तमिलनाडु आज सबसे ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि देश में, तमिलनाडु विकास की राजनीति का सबसे नया जीवंत केंद्र बनने जा रहा है। 2024 में तमिलनाडु इतिहास रचने जा रहा है। आज संपन्न हुई ऐतिहासिक ‘एन मन एन मक्कल’ पदयात्रा इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।’

DMK और कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला

पीएम मोदी ने विपक्षी पर हमला किया और कहा ‘दशकों तक तमिलनाडु को लूटने वाले अब भाजपा की बढ़ती ताकत से डरे हुए हैं। वे झूठ बोलकर, लोगों को बांटकर और लोगों को आपस में लड़वाकर अपनी सत्ता बचाना चाहते हैं। लेकिन तमिलनाडु के लोग जितने बुद्धिमान हैं उतने ही साफ दिल के भी हैं। वे सच्चाई जानते हैं, वे वास्तविकता जानते हैं।’

‘पीएम मोदी हमेशा आपके साथ हैं’

पीएम मोदी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से तमिलनाडु के लोगों की सर्वोत्तम सेवा करने का आग्रह किया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि भाजपा के तीसरे कार्यकाल का संकल्प तमिलनाडु के प्रत्येक घर तक पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा ‘आपका उज्ज्वल भविष्य मोदी की गारंटी है। आपको याद रखना होगा कि मोदी हमेशा आपके साथ हैं!’

PM मोदी ने गिनाए कांग्रेस के काम!

पीएम मोदी ने तमिलनाडु में कांग्रेस शासन के दौरान हुए काम गिनाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान कोई विकास नहीं हुआ, जबकि हम तमिलनाडु के विकास को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर और समर्पित प्रयास कर रहे हैं। MUDRA योजना के तहत, तमिलनाडु के उद्यमियों को 2 लाख करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। यह I.N.D.I. गिरोह को परेशान करता है, जब वे मोदी द्वारा किए गए सभी कार्यों को देखते हैं।

पीएम मोदी ने किया MGR को याद

पीएम मोदी ने एमजीआर को याद करते हुए कहा कि वह एक सच्चे नेता थे। आज, दुर्भाग्य से, डीएमके जिस तरह से तमिलनाडु में काम कर रही है, वह एमजीआर साहब का अपमान है। एमजीआर के बाद अगर कोई था जिसने तमिलनाडु के विकास और समृद्धि के लिए काम किया, तो वह अम्मा जयललिता जी थीं।

पीएम ने कहा कि MGR ने परिवार के आधार पर नहीं, बल्कि प्रतिभा के आधार पर लोगों को आगे बढ़ाया, लेकिन दुर्भाग्य से आज तमिलनाडु में DMK के कारण जो राजनीति हो रही है, वो MGR साहब के लिए अपमान जैसी है। अगर MGR के बाद कोई था तो वो अम्मा जयललिता जी थीं, जिन्होंने तमिलनाडु के जनहित और जनकल्याण के लिए अपना पूरा जीवन दिया।’

दिल्ली के AC कमरों में बैठे लोग..

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग दिल्ली के AC कमरों में बैठे हैं, जो लोग भारत को तोड़ने की व्यर्थ कोशिश कर रहे हैं, उन्हें यहां आना चाहिए और देखना चाहिए कि तमिलनाडु इतिहास रचने जा रहा है। जो लोग गठबंधन करते हैं उन्हें ध्यान देना चाहिए कि तमिलनाडु भारत के भाग्य का नेतृत्व करने जा रहा है!

Filed under Tamil Nadu

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.