Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 32°C

इजराइल हमले में अमेरिकी संगठन के 7 वर्कर्स की मौत, क्या बोला US?

इजराइल हमले में अमेरिकी संगठन के 7 वर्कर्स की मौत, क्या बोला US?

गाजा में लोगों को खाना मुहैया कराने के लिए काम कर रहे अमेरिका के संगठन वर्ल्ड सेंट्रल किचन (WCK) के एक दस्ते पर इजराइली हमला हुआ है. WCK वर्कर्स की कार को इजराइली एयर स्ट्राइक ने तब निशाना बनाया जब वे दीर अल बलाह से खाना डिलिवर करके लौट रहे थे. इस हमले में करीब 7 वर्कर्स मारे गए हैं, जो ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, यूके, फिलिस्तीन अमेरिका और कनाडा के नागरिक थे. मौत के बाद सोशल मीडिया पर लोग वर्कर्स के खाना बनाने की वीडियो शेयर कर रहे हैं. संगठन का कहना है कि उन्होंने अपनी मूवमेंट के बारे में इजराइल सेना को पहले से खबर दे रखी थी. फिर भी सेना ने उनकी कार को निशाना बनाया.

WCK अधिकारी एरिन गोर ने कहा, “यह केवल WCK के खिलाफ हमला नहीं है, यह मानवतावादी संगठनों पर हमला है जो सबसे गंभीर परिस्थितियों काम कर रहे हैं. खाने को जंग के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, यह शर्मनाक है.” अपने वर्कर्स की मौत के बाद गाजा में WCK ने अपना ऑपरेशन रोक दिया है.

व्हाइट हाउस ने दी प्रतिक्रिया

हमले की खबर के बाद नेशनल स्कयोरिटी काउंसिल की स्पोकपर्सन ड्रिएन वॉटसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हम इस हमले से बहुत दुखी और बहुत परेशान हैं.” वॉटसन ने कहा कि “मानवीय सहायता कर्मियों की सुरक्षा की जानी चाहिए क्योंकि वे ऐसी मदद पहुंचाते हैं जिसकी सख्त जरूरत है और हम इजराइल से आग्रह करते हैं कि जो कुछ हुआ उसकी शीघ्र जांच की जाए.

https://twitter.com/swilkinsonbc/status/1774940869008703546

सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा

वर्ल्ड सेंट्रल किचन गाजा में 100 टन से भी ज्यादा फूड पहुंचा चुका है. इसके वर्कर्स की मौत के बाद सोशल मीडिया पर इजराइल को लेकर काफी गुस्सा देखने मिल रहा है. एक्स पर डाली गई वीडियों में देखा जा सकता है जिस कार को निशाना बनाया गया उसके उपर WCK लोगों बना हुआ था. इसके अलावा लोग ग्रुप की खाना बनाते हुए फोटो और मौत के बाद खून से सने उनके पासपोर्ट की फोटो शेयर की है.

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.