Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 32°C

ताइवान में भूकंप ने मचाया तांडव,बिजली-इंटरनेट बंद; लाखों घरों में बत्ती गुल

ताइवान में भूकंप ने मचाया तांडव,बिजली-इंटरनेट बंद; लाखों घरों में बत्ती गुल

ताइवान के लिए आज का दिन एक बार फिर इतिहास में दर्ज हो गया। आज से ठीक 25 साल पहले भी देश में एक तगड़ा भूकंप आया था जिससे देश को बड़े स्तर पर नुकसान हुआ था। आज यानि बुधवार सुबह ताइवान में एक बड़ा भूकंप आया। इस भूकंप कि तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है।

भूकंप से जुड़ी कई विडियो सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है वहां की इमारतें नीचे की ओर झुक गईं हैं इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस भूकंप का झटका कितना तेज हो सकता है। ध्वस्त इमारतों में लोगों के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं, जापान ने अपने तटों के लिए वॉर्निंग जारी की है।

ताइवान के हुएलिन में भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही

हुएलिन शहर में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जहां ढेरों इमारतें ढह गई हैं. भूकंप का केंद्र होने की वजह से यहां सड़कें भी टूट गई हैं. इमारतों के ढहने की वजह से उसमें लोगों के फंसे होने की भी जानकारी सामने आ रही है. ताइपे के स्थानीय प्रशासन का कहना है कि अभी तक शहर में बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर नहीं है. ताइवान के हाई स्पीड रेल ऑपरेटर ने कहा कि उसके ट्रेनों में कोई नुकसान या किसी को चोट लगने की सूचना नहीं है, लेकिन अभी जांच की जा रही है, जिससे ट्रेन देरी से चलेंगी.

जापान में सुनामी आना शुरू

पड़ोसी देश ताइवान में आए भूकंप के झटकों के बाद जापान ने भी दक्षिणी प्रांत ओकिनावा के तटीय इलाकों के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी. जापान की तरफ से जारी किए गए सुनामी अलर्ट में बताया गया कि दक्षिण-पश्चिम तट पर 3 मीटर (10 फीट) ऊंची लहरें टकरा सकती हैं. लोगों से तटीय इलाकों को खाली कर ऊंचाई वाली जगहों पर जाने को कहा गया है. जापान मेट्रोलॉजिकल एजेंसी ने बताया है कि स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह 9.18 बजे एक फुट ऊंची सुनामी योनागुनी द्वीप से जाकर टकराई हैं.

फिलीपींस में अलर्ट, चीन में भी महसूस हुए झटके

फिलीपींस में भी भूकंप के बाद अलर्ट जारी हो गया है. देश की भूकंपीय संस्था ने कई तटीय राज्यों के लोगों के लिए चेतावनी जारी की है. इसमें उनसे तटीय इलाकों से दूर जाने को कहा गया है. रॉयटर्स से एक चश्मदीद ने बताया कि भूकंप के झटके चीन के शंघाई तक महसूस किए गए हैं. चीनी मीडिया ने बताया है कि देश के फुजियान प्रांत के फुझोऊ, झियामेन, क्वांझू और निंगडे शहरों में लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया है. हालांकि, चीन में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.