Skip to content
Tuesday, November 3, 2026 Ahmedabad 31°C

पीएम नरेंद्र मोदी आज काशी में करेंगे रोड शो, 14 मई को नामांकन से पहले काशी विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद

पीएम नरेंद्र मोदी आज काशी में करेंगे रोड शो, 14 मई को नामांकन से पहले काशी विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को वाराणसी के दौरे पर जाने वाले हैं। फिलहाल पीएम मोदी की बिहार की राजधानी पटना में हैं। वाराणसी पहुंचने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी में रोड शो करेंगे। इसके बाद एक दिन बाद यानी 14 मई को पीएम मोदी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि साल 2014 और 2019 में पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी। यहां से कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि वाराणसी में 13 मई को रोड शो के जरिए पीएम मोदी 5 किमी तक की यात्रा करेंगे। इस दौरान वो वाराणसी में लंका स्थिति पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा को पुष्प अर्पित करेंगे।

काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम में भगवान के दर्शन करने पहुंचेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। उनके रोड शो के दौरान डिस्प्ले के जरिए पिछले 10 सालों के उनके कार्यकाल और कामों को दिखाया जाएगा। 5 किमी लंबे रोड शो के मद्देनजर 100 स्थापित प्वाइंट्स बनाए गए हैं, जिसमें अस्सी, सोनारपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया इत्यादि शामिल हैं। बता दें कि पीएम मोदी के स्वागत के लिए खास तैयारियां की गई हैं।

पीएम मोदी के खिलाफ फिर से अजय राय

14 मई को पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा की तरफ से नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी की छवि काफी अच्छी है और वाराणसी को पिछले 10 सालों में पीएम मोदी नीत केंद्र सरकार ने बदलकर रख दिया है। ऐसे में जनता के बीच पीएम मोदी का काफी क्रेज है। बता दें कि साल 2014 के बाद अबतक पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से 2 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके है। वहीं कांग्रेस ने यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को फिर से पीएम मोदी के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि 10 मई को अजय राय ने अपना नामांकन दाखिल किया था। बता दें कि वाराणसी में सातवें यानी अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग की जाएगी।

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.