Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

पंजाब में हरभजन सिंह ने डाला वोट, केजरीवाल से लेकर AAP पर क्या कहा?

पंजाब में हरभजन सिंह ने डाला वोट, केजरीवाल से लेकर AAP पर क्या कहा?

देश में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग जारी है. जिसके तहत 1 जून को सातवें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है. इसी कड़ी में पंजाब के जालंधर शहर में मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 बजे से ही भीड़ देखने को मिल रही है. जालंधर में रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी साथ ही आप के राज्यसभा सदस्य गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी वोट डाला.

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने सभी लोगों से मतदान करने की अपील की. आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य हरभजन सिंह ने जीत का दावा करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी क्लीन स्वीप करेगी, बाकि जनता जनार्दन पर आखिरी फैसला होगा. जनता किस तरफ रुख करती है.

केजरीवाल केस पर क्या कहा

दिल्ली के सीएम केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति घोटाला में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी. हालांकि केजरीवाल पर हुए केस के बारे में जब हरभजन सिंह से पूछा गया तो हरभजन सिंह टालमटोल करते हुए वहां से निकल गए. जब हरभजन सिंह से आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के केस पर सवाल पूछा गया तो वो किसी भी तरह का जवाब देने से बचते हुए नजर आए. हालांकि हरभजन सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में क्लीन स्वीप करेगी और बंपर जीत हासिल करेगी.

लोगों से वोट डालने की अपील

वोट डालने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और AAP के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने लोगों से वोट डालने की अपील की. उन्होंने कहा कि “मुझे उम्मीद है कि लोग बड़ी संख्या में वोट करने आएंगे और मैं चाहता हूं कि जालंधर में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो. यह हमारा कर्तव्य है. हम ऐसी सरकार चाहते हैं जो लोगों के लिए काम कर सके. जब उन से पूछा गया कि बिना किसी वीआईपी ट्रीटमेंट के लाइन में लग कर उन्होंने मतदान किया तो इस पर उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल भी वीआईपी नहीं हूं, अगर कोई लंगर के लिए लाइन में खड़ा हो सकता है तो यहां भी खड़ा हो सकता है.

कहां-कहां हो रहा मतदान

एक जून को सातवें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है. उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है, पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर, बिहार की 8, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों पर, झारखंड की 3 सीटों पर, ओडशा की 6 सीटों पर, पंजाब की 13 और चंडीगण की एक सीट पर मतदान जारी है. जिसके बाद चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आएंगे.

Filed under Punjab

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.